फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डासना जेल में बिचाराधी बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

डासना जेल में बिचाराधी बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 02 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
डासना जेल में बिचाराधी बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
डासना जेल में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। डासना जेल में एक विचाराधीन बंदी की रविवार देर रात करीब सवा 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन के मुताबिक रविवार रात उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई थी।
प्रमोद कुमार (26) पुत्र राजकुमार निवासी हैबतपुर, बिसरख (गौतमबुद्धनगर) फरवरी 2017 से जिला जेल डासना में बंद था। उस पर अपहरण कर हत्या व सुबूत मिटाने के आरोप थे। हत्या का यह मामला विचाराधीन होने की वजह से वह जेल में बंद था। जेल प्रशासन के मुताबिक प्रमोद कुमार को रविवार दोपहर में चेस्ट पेन हुआ था। उसे जेल अस्पताल से दवाई दिलाई गई, इसके बाद वह ठीक हो गया। देर रात करीब साढ़े 11 बजे उसे फिर से सीने में दर्द हुआ। उसे पहले जेल अस्पताल ले जाया गया और फिर एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। देर रात करीब सवा 12 बजे उसने दम तोड़ दिया। जेलर आरपी चौधरी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उनका कहना है कि मौत की वजह हार्ट फेल होना माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कारण की सही वजह पता चल पाएगी। जेल प्रशासन ने बंदी के परिजनों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन


बीते सप्ताह भी बिगड़ी थी बंदी की तबीयत
बीते सप्ताह भी जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी शहजाद की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उसकी तबीयत में सुधार होने पर जिला अस्पताल से उसे उसी दिन छुट्टी दे दी गई थी। यहां से उसे फिर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed