{"_id":"595e95274f1c1b40108b4679","slug":"11499370791-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सीआरपीएफ के कमांडो की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सीआरपीएफ के कमांडो की मौत, साथी गंभीर
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में सीआरपीएफ के कमांडो की मौत, साथी गंभीर
बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में लखावठी के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ के कमांडो की मौत हो गई जबकि उसका साथ गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए भाकियू ने सीएमओ का घेराव किया।
वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव धनियावली निवासी हरेंद्र (35) सीआरपीएफ में कमांडो था।
वर्तमान में हरेंद्र की हैदराबाद में पोस्टिंग थी। इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे हरेंद्र अपने साथी रघुनाथ के साथ स्याना से बाइक पर बुलंदशहर आ रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में लखावटी के पास ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और रघुनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रघुनाथ को जिला अस्पताल पहुंचाया।
साथ ही हरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। हरेंद्र की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।