{"_id":"5eecae5e8ebc3e42bc5b3056","slug":"111592569438-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक नाले में डाल रहे गोबर, नाला हुआ चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालक नाले में डाल रहे गोबर, नाला हुआ चौक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी संचालक नाले में डाल रहे गोबर, नाला हुआ चौक - प्रह्लादगढ़ी गांव के डेयरी संचालक रात में नाले में डाल रहे गोबर - पार्षद ने नगर निगम में शिकायत कर नाले सफाई और डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वार्ड 36 में आने वाले सेक्टर 16 के नाले में डेयरी संचालकों द्वारा नाले में गोबर डाला जा रहा है। इसकी शिकायत स्थानीय पार्षद और लोगों ने नगर निगम से करते हुए डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि बारिश आने वाली है। नाले में गोबर डलने से नाला पूरी तरह चौक हो गया है। गोबर सड़क पर आ रहा है। बारिश हुई तो नाला ओवरफ्लो होगा और गंदा पानी लोगों के घरों में घुसेगा।
पार्षद अरविंद चौधरी ने बताया कि वार्ड 36 में आने वाले प्रह्लादगढ़ी गांव में डेयरी हैं। डेयरी संचालक द्वारा रात के समय सबमर्सिबल चलाकर गोबर को नाले में बहा दिया जाता है। इसकी वजह से नाला चौक हो रहा है। पानी आगे नहीं जा पा रहा है। जिसकी गंदगी सड़क पर आ गई है। लोगों की माने तो इस मामले की शिकायत लोगों ने एनजीटी में भी की थी। इस दौरान कोर्ट कमिश्नर ने भी निरीक्षण किया था। नगर निगम के अधिकारी भी टीम में शामिल थे। उसके बाद नगर निगम ने कुछ कार्यवाही भी की । परन्तु काम पूरा नही किया। नगर निगम ने नोटिस देकर ही खानापूर्ति कर ली। एक बार फिर मानूसन में लोगों को घरों में नाले का पानी आने की समस्या से जूझना होगा। पार्षद ने मामले की शिकायत नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की है। उन्होंने मांग की है कि डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन