फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   15 फीसदी फसलें नष्ट, ईदगाह की दीवार गिरी, दर्जनों घरों में उपकरण फुंके

15 फीसदी फसलें नष्ट, ईदगाह की दीवार गिरी, दर्जनों घरों में उपकरण फुंके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
15 फीसदी फसलें नष्ट, ईदगाह की दीवार गिरी, दर्जनों घरों में उपकरण फुंके

विज्ञापन
बारिश-ओला-बिजली ने बरपाया कहर
बुलंदशहर/अनूपशहर। जनपद में बृहस्पतिवार को बारिश-ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली का कहर रहा। बिजली गिरने से कई घरों में विद्युत उपकरण जल गए और ईदगाह की दीवार भी गिर गई। सरसों, मटर, आलू और सब्जी की फसल को 10 से 15 फीसदी नुकसान हुआ है। मौसम के बदले मिजाज से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम वैज्ञानिक आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जता रहे हैं।
बृहस्पतिवार सुबह बादल मंडराने लगे। साथ ही बारिश के साथ ओलावृष्टि भी शुरू हो गई। ओलावृष्टि सबसे अधिक अनूपशहर, जहांगीराबाद और शिकारपुर क्षेत्र में हुई। घने बदलों के बीच दिन में अंधेरा छा गया। साथ ही बिजली कड़कने लगी। इससे जगह-जगह विद्युत उपकरण जल गए। खानपुर में ईदगाह की दीवार गिर गई। बारिश के बाद कुछ देर के लिए धूप भी निकली और उसके बाद फिर बादल छा गए। इससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। साथ ही ठंडी हवा चलने से ठंड में भी इजाफा हो गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान कम होकर 20 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस हो गया। शुक्रवार को भी इतना ही तापमान होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि शुक्रवार को भी बारिश की संभावना बन रही है। यदि और बारिश होती है तो गेहूं को छोड़कर अन्य फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

फसलों के नुकसान को देख किसान चिंतित
बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान सरसों, आलू, मटर और सब्जी की फसल को हुआ है। इससे किसान चिंतित हैं। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश अच्छी है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह का कहना है कि बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से सरसों, मटर, आलू और सब्जी की फसल को 10 से 15 फीसदी नुकसान हुआ है। यदि बारिश और होती है तो आलू की फसल को अधिक नुकसान हो सकता है। गेहूं की फसल को छोड़कर यह बारिश दूसरी फसलों के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुंके उपकरण, मची अफरा-तफरी
खुर्जा/बुगरासी। बारिश के साथ बिजली गिरने से जिले में जगह-जगह विद्युत उपकरण फुंक गए। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की मांग की है। खुर्जा के गांव बरतोलली में बारिश के दौरान विद्युत लाइन पर बिजली गिर गई। इससे गांव निवासी सलमान, राका, आमिर, पप्पू, महावीर, दलवीर, अमरूद्दीन आदि के घरों में टीवी, फ्रिज, चार्जिंग में लगे मोबाइल, प्रेस आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। बुगरासी के गांव बुकलाना के विजय सिंह की छत पर बिजली गिर गई। इससे छत पर सूख रहे कपड़े जल गए, जबकि एक एलईडी भी फूंक गई। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी विद्युत उपकरण फुंक गए हैं।
ईदगाह हुई क्षतिग्रस्त
खानपुर। बिजली गिरने से ईदगाह की एक मीनार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे हड़कंप मच गया और वहां भारी भीड़ जमा हो गई। मुन्तजिम साजिद,यासिनी ने कहा कि कुदरती आपदा है। शीघ्र ही मरम्मत कराई जाएगी।
गोवंश की बढ़ी परेशानी, तैयारी आधी-अधूरी
बुलंदशहर/बुगरासी। तेज बारिश और ओलावृष्टि से निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल पर गोवंश की भी परेशानी बढ़ गई। बता दें कि जिले में न्याय पंचायतों पर 162 औन निकाय क्षेत्र में 17 आश्रय स्थलों का निर्माण कार्य जारी है। यहां पर 7500 से अधिक गोवंश भी पहुंच गए हैं। लेकिन आधी-अधूरी तैयारी के बीच बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड से गोवंश की परेशानी बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अफसरों का कहना है कि आश्रय स्थलों पर सभी सुविधाओं को मुहैया करवाने के लिए प्रयास जारी हैं।
फोटो समाचार
बारिश से रेलवे की माल वाहक परियोजना पर पड़ा असर
बुलंदशहर। खुर्जा-मेरठ रेलवे मार्ग पर सहारनपुर तक डबल लेन रेलवे लाइन बिछाने का गत वर्ष जून माह से कार्य चल रहा है। यह कार्य ईडीएफसी - सीपी 303 परियोजना के तहत खुर्जा से पीलखनी तक किया जा रहा है। 222 किमी लंबे रेलवे ट्रैक निर्माण के लिए करीब 2900 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य होगा। बृहस्पतिवार को जिले में हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव होने से निर्माण कार्य रुक गया। प्रोजेक्ट के एकाउंट मैनेजर सुनील मिश्रा व इंडस्ट्रियल मैनेजर रमन चौधरी ने बताया कि खुर्जा में धरपा फाटक के पास, मामन रोड और गुलावठी क्षेत्र में जलभराव की समस्या आने पर काम रुक गया है। इससे कार्य प्रभावित हो गया है। जलभराव से निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मिट्टी सूखने का इंतजार किया जाएगा। मामले से उच्च अफसरों को अवगत करा दिया गया है।

जगह-जगह हुआ जलभराव
बुलंदशहर। बारिश से नगर की पॉश कालोनी समेत अन्य कालोनियों में कीचड़ ही कीचड़ हो गया। कहीं-कहीं सड़कें नीचे धंस गईं। नगर निवासी संजय गोयल ने बताया कि अफसरों द्वारा निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देने के कारण शहर कीचड़ से भरा पड़ा है। अफसरों को नगरवासियों की कोई चिंता नहीं है। सीवर लाइन की खुदाई होने से पूर्व भी सड़कों पर जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा था। अब तो लोगों को कीचड़ से निकलने में परेशानियां हो रही हैं। पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने बताया कि कार्यदायी संस्था को मिट्टी हटाने के आदेश दिए गए थे। कुछ स्थानों से मिट्टी हटा दी गई है। शेष स्थानों से भी जल्द मिट्टी हटवा दी जाएगी। अहमदगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह को हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव होने पर राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, गलियों में नालों का गंदा पानी बहने से भी लोगों को समस्या से जूझना पड़ा। क्षेत्र निवासी हरेंद्र ने बताया कि बारिश होने से गली-मौहल्लों में नाले चोक होने से नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, वहीं, कुछ स्थानों पर गड्ढा होने पर जलभराव हो गया। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

फिर ध्वस्त की बिजली सप्लाई
बुलंदशहर। बारिश से जिले के अधिकांश स्थानों पर बिजली संकट गहरा गया। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद पावर कारपोरेशन के अफसरों के निर्देश पर कर्मचारियों की टीम ने पेट्रोलिंग शुरू कर खराबियों में सुधार करने का कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद एक-एक कर फीडरों की सप्लाई शुरू की जाने लगी। कुछ स्थानों पर देर शाम तक भी कार्य पूर्ण न होने पर अंधेरा छाया रहा। बिजली न होने के कारण अधिकांश घरों में पानी के लिए भी लोगों को जूझना पड़ा। पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर आरपीएस तोमर ने बताया कि हवा-बारिश से कुछ स्थानों पर तार टूटने और पेड़ गिरने से फाल्ट होने की सूचना मिली है। बारिश बंद होने के बाद अधिकांश स्थानों पर सप्लाई को शुरू करवा दिया गया। शेष स्थानों पर भी जल्द कार्य पूर्ण होने पर सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed