{"_id":"5ae7020c4f1c1be2798b7010","slug":"111525088780-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर के मैनेजर ने 3.5 लाख से भरा बैग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकानेर के मैनेजर ने 3.5 लाख से भरा बैग लौटाया
Updated Mon, 30 Apr 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
बीकानेर के मैनेजर ने 3.5 लाख से भरा बैग लौटाया
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर कट के पास बीकानेर रेस्टोरेंट के मैनेजर ने ईमानदारी की मिशाल पेश कर समाज को आइना दिखाने का काम किया है। रेस्टोरेंट में शनिवार को छूटे कारोबारी के 3.5 लाख रुपये से भरे बैग को मैनेजर ने लौटा दिया। साहिबाबाद पुलिस मैनेजर को सम्मानित करेगी।
दिल्ली के पटपड़गंज में एसपी जलान परिवार के साथ रहते हैं। उनका दिल्ली में कारोबार है। शनिवार को वह साहिबाबाद के एक बैंक में रुपये जमा करने आए थे। अवकाश होने के चलते वह रुपये नहीं जमा कर सके। इसके बाद वह साहिबाबाद थाने में तैनात इंस्पेक्टर ऋषिपाल शर्मा से मिले। थाने से वह इंस्पेक्टर के साथ बीकानेर रेस्टोरेंट में खाना खाने गए। खाना खाने के बाद वह दिल्ली निकल गए। घर पहुंचने के बाद उनका 3.5 लाख रुपये रखा बैग गायब मिला। उन्हें पता नहीं चल पा रहा था कि वे बैग वह कहां रख कर भूल गए हैं। इसी बीच रोस्टोरेंट के शिफ्ट मैनेजर देवरिया निवासी मैनेजर मारुति नंदन तिवारी को रेस्टोरेंट के एक टेबल पर बैग रखा मिला। उन्होंने देर तक बैग के बारे में पूछताछ की, मगर किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। बैग में 3.5 लाख रुपये और हस्ताक्षर किए हुए चेक रखे हुए थे। उनके पास साहिबाबाद के पूर्व एसएसआई जितेंद्र कुमार का नंबर था। उन्होंने पूर्व एसएसआई को इसकी जानकारी दी। पूर्व एसएसआई ने थाने में इसकी जानकारी। जब इंस्पेक्टर ऋषिपाल को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एसपी जलान को बैग की जानकारी दी। एसपी जलान तुरंत रेस्टोरेंट पहुंचे और मैनेजर ने उन्हें बैग लौटा दिया। बैग लौटाने के लिए एसपी जलान ने मैनेजर को इनाम के तौर पर कुछ रुपये देने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। एसएचओ साहिबाबाद राकेश कुमार सिंह ने मारुति नंदन के इमानदारी की सराहना की। उन्हें सम्मानित करने की बात कही।