{"_id":"5ae1c29b4f1c1b65098b6735","slug":"111524744859-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहननगर चौराहे पर बनेगा एफओबी, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहननगर चौराहे पर बनेगा एफओबी, मिलेगी राहत
Updated Thu, 26 Apr 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहननगर चौराहे पर बनेगा एफओबी, मिलेगी राहत
साहिबाबाद। मोहननगर चौराहे पर जीटी रोड पर सड़क पार करने के दौरान लोगों के साथ होने वाले हादसों से जल्द ही निजात मिलेगी। जीडीए की तरफ से जीटी रोड पर सड़क पार करने के लिए एफओबी का निर्माण किया जाएगा। एफओबी की खासियत यह होगी कि इसमें चढ़ने और उतरने के लिए एस्केलेटर लगेगा।
मोहननगर चौराहा पर काफी संख्या में लोग सड़क पार करते हैं। चौराहा सिंगल फ्री होने के बाद सड़क पार करने वाले लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। आए दिन चौराहे पर सड़क पार करने के दौरान हादसे होते हैं। इसको देखते हुए यहां पर एफओबी निर्माण की योजना जीडीए की तरफ से बनाई गई थी। जिससे की लोग बिना किसी परेशानी के सड़क पार कर सकें। इसके लिए नगर निगम से बात की गई लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद जीडीए ने खुद ही यहां पर एफओबी बनाने का निर्णय लिया है। अब करीब दो करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से एफओबी का निर्माण किया जाएगा। करीब सात महीने में एफओबी का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जीडीए के चीफ इंजीनियर ने बताया कि एफओबी बनाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही मोहननगर चौराहे पर एफओबी का काम शुरू होगा।
एफओबी पर एस्केलेटर लगेगा
जीडीए की योजना है कि लोग सड़क पार करने के लिए एफओबी का प्रयोग ही करें। वह वाहनों के बीच से सड़क पार नहीं करें। इसके लिए जीडीए ने एफओबी पर एस्केलेटर लगाने की योजना बनाई है। एफओबी पर चढ़ने और उतरने के लिए एस्केलेटर लगाया जाएगा। जिसका सबसे ज्यादा फायदा बच्चों, बुजुर्ग और विकलांग लोगों को मिलेगा।