{"_id":"5a462a704f1c1b0b788b5777","slug":"111514547824-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप कारोबारी के घर 80 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रैप कारोबारी के घर 80 लाख की चोरी
Updated Fri, 29 Dec 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क्रैप कारोबारी के घर 80 लाख की चोरी
गाजियाबाद। हिंडन विहार कालोनी में स्क्रैप कारोबारी के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने करीब 80 लाख रुपये का माल साफ कर दिया। घटना के वक्त स्क्रैप कारोबारी अपने बीमार रिश्तेदार का हालचाल जानने जस्सीपुरा, कैला भट्ठा गए थे। देर रात लौटे तो चोरी का पता चला। स्क्रैप कारोबारी ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है।
स्क्रैप कारोबारी हाजी इकबाल हिंडन विहार में रहते हैं। दो माह पहले उनके बेटे की शादी हुई है। शादी में ससुराल पक्ष और उन्होंने खुद भी पुत्रवधू को जेवर उपहार में दिए थे। इकबाल ने बताया कि जस्सीपुरा में रहने वाले उनके साले रहीस बीमार हैं। वह बुधवार शाम करीब सात बजे घर का ताला बंद कर परिवार समेत रहीस का हालचाल जानने गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे लौटे तो घर के मेनगेट और अंदर कमरों के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। इकबाल ने बताया कि चोर घर में रखे 21 लाख रुपये और करीब दो किलो सोने के जेवरात भी ले गए। उन्होंने बताया कि शादी में बेटे को 11 लाख रुपये कैश मिला था। कुछ कारोबार के लिए नगदी रखी हुई थी। आशंका है कि चोरी की इस वारदात में किसी परिचित का हाथ हो सकता है। उन्होंने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने तहरीर में सोने की जेवरात कम लिखवाए हैं। उधर, इकबाल ने बताया कि उनकी सारी जमापूंजी चोरी होने पर पत्नी हज्जन सदमे में है। तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिहानी गेट एसओ विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है। घटना का खुलासा जल्द ही कर लिया जाएगा।