फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जीडीए के ट्वीटर पर शिकायतों का शतक

जीडीए के ट्वीटर पर शिकायतों का शतक

Wed, 29 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
जीडीए के ट्वीटर पर शिकायतों का शतक
10 दिन में 100 शिकायतें, निस्तारण केवल छह का
विज्ञापन

सबहेड
जीडीए के ट्वीटर अकाउंट पर रोजाना पहुंच रहीं शिकायतें

अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। जीडीए के ट्वीटर अकाउंट पर रोजाना कई में शिकायतें पहुंच रही हैं। 18 नवंबर से शुरू हुए जीडीए के ट्वीटर अकाउंट पर दस दिन में 100 से ज्यादा शिकायतें पहुंच गई हैं। हालांकि इनमें से अब तक सिर्फ छह शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका है।

लोगों की शिकायतों की त्वरित सुनवाई के लिए जीडीए ने ट्वीटर अकाउंट खोला था। प्रभारी वीसी रितु माहेश्वरी ने अफसरों को निर्देशित किया था कि ट्वीटर पर आने वाली हर शिकायत निस्तारित कर चार घंटों के अंदर ही संबंधित विभाग को भेज दिया जाए। इसके लिए सिस्टम एग्जीक्यूटिव अतुल शर्मा को नोडल अफसर बनाया गया है। अब तक शिकायतों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है। इन सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजा गया है, जिनमें से छह मामलों का ही निस्तारित हुआ है। जीडीए की प्रभारी वीसी रितु माहेश्वरी के अनुसार ज्यादातर शिकायतें अतिक्रमण और बिल्डरों द्वारा कब्जा नहीं देने से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि ट्वीटर पर आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed