फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   11 thousand fake packets of incense sticks seized in Behta Hajipura

Ghaziabad News: बेहटा हाजीपुरा में अगरबत्ती के 11 हजार नकली पैकेट जब्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
11 thousand fake packets of incense sticks seized in Behta Hajipura
गाजियाबाद। अदालत के आदेश पर लोनी के बेहटा हाजीपुर में केशव गोल्ड अगरबत्ती के 11 हजार नकली पैकेट जब्त किए गए। यह पैकेट जेड ब्लैक थ्री इन वन की नकल करके बनाए गए थे। जेड ब्लैक अगरबत्ती बनाने वाली कंपनी एमडीपीएच ने इसके खिलाफ दिल्ली की अदालत में वाद दायर किया गया था। अदालत के आदेश पर कार्रवाई की गई है। कंपनी की तरफ से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि जेड ब्लैक की कॉपी करने का प्रयास किया गया था, लेकिन उसमें सभी सामग्री नकली प्रयोग की जा रही थी। इससे जेड ब्लैक ब्रांड की छवि धूमिल हो रही थी।
विज्ञापन

मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस (एमडीपीएच) के अटार्नी व एडवोकेट राजेंद्र भंसाली ने बताया कि प्रमुख ब्रांड जेड ब्लैक थ्री इन वन की नकल कर नकली सामग्रियों से पैकेट और उत्पाद बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि एमडीएचपी कंपनी के आईपी अधिकारों की रक्षा के लिए कई अन्य मुकदमे और शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं। कंपनी की ओर से गलत तरीके से पंजीकृत ट्रेड मार्क्स के खिलाफ 100 से ज्यादा सुधार आवेदन भी दायर किए गए हैं।
विज्ञापन


एमडीपीएच के निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा कि त्योहारी सीजन की शुरुआत में छापेमारी जालसाजी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रेड मार्क्स के गलत तरीके से इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ 1500 अलग-अलग क्षेत्रों में नोटिस जारी किए गए हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उड़ीसा, राजस्थान समेत कई राज्यों में मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed