{"_id":"57893a604f1c1b191913d908","slug":"11-places-investigated-including-municipal-water-samples-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर-निगम समेत 11 स्थानों के पानी का सैंपल जांच में फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर-निगम समेत 11 स्थानों के पानी का सैंपल जांच में फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Water Tap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। जिस नगर-निगम पर शहर के लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने का जिम्मा है, उसी के अपने कार्यालय का पानी जांच में दो बार फेल हो चुका है। निगम के पानी में क्लोरीनेशन शून्य पाया गया है।
विज्ञापन
जुलाई माह के एक ही सप्ताह में छह जुलाई और 13 जुलाई को नगर निगम सिटी जोन कार्यालय परिसर से पानी के सैंपल की दो बार जांच हुई, दोनों ही सैंपल फेल पाया गया। इससे पहले भी नगर-निगम के पानी के सैंपल पांच बार फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के सरकारी स्कूल, मिठाई की दुकान और प्राइवेट संस्थानों के वाटर सैंपल भी गुणवत्ता की कसौटी पर खरे नहीं पाए गए। 11 स्थानों से लिए गए सैंपल फेल पाए गए हैं। पानी में क्लोरीनेशन शून्य पाया गया है।
विज्ञापन
बरसात के दिनों में यह दूषित पानी लोगों को बीमार कर सकता है। नगर-निगम और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त अभियान में यह सैंपल लिए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भी भेजी है।
इन स्थानों के पानी के सैंपल फेल
सिटी जोन नगर निगम कार्यालय परिसर
लाल क्वार्टर स्थित हलवाई की दुकान
प्राथमिक विद्यालय लाल क्वार्टर के पास
आंचल मिष्ठान भंडार सेवा नगर
जितेंद्र मिल्क प्वाइंट दिल्ली गेट
छाबड़ा इलेक्ट्रिकल्स के सामने सिहानी गेट
शिवानी बुटीक चंद्रपुरी
श्री बाला जी औषधालय रिछपालपुरी
प्राथमिक विद्यालय के पास अंबेडकर नगर
सुनील फर्नीचर शिवपुरी
मवई गांव स्थित शिव मंदिर
आठ जगहों पर पानी में केमिकल और बैक्टीरिया मिला
शिक्षण संस्थानों सहित शहर के आठ स्थानों से लिए गए पानी के सैंपल में केमिकल और खतरनाक बैक्टीरिया मिला है। दिल्ली केमिकल एनालिसिस लैब से हुई जांच रिपोर्ट के मुताबिक सभी 8 स्थानों का पानी पीने लायक नहीं है।
इसमें पाइरीडिनियम क्लोरोक्रोमेट केमिकल और इकोलाइ और अन्य बैक्टीरिया पाए गए हैं। इन आठ स्थानों में तीन शहर के नामचीन इंजीनियरिंग कालेज, डाकघर, बस अड्डा शामिल हैं।
इन स्थानों से स्वास्थ्य विभाग ने पानी के सैंपल लेकर दिल्ली एनवायरमेंटल माइक्रोबायोलॉजी लेबोरेट्री में बेक्टेरियोलॉजिकल टेस्ट कराया था। डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि इस तरह के पानी का लंबे समय तक सेवन करने से शरीर की मेटाबोलिज्म पर असर होता है और शरीर में मिनरल्स सहित अन्य पोषक तत्वों की मात्रा असंतुलित हो जाती है। डॉ. अंशुल वार्ष्णेय ने बताया कि दूषित पानी पीने से पेट की समस्याओं सहित हेपेटाइटिस समेत पेट और लीवर की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
इन स्थानों का पानी है दूषित
एचआरआईटी कालेज
बीबीआईटी कालेज
आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज
पोस्ट ऑफिस नवयुग मार्केट
ओम मिष्ठान भंडार
डाकघर बजरिया
एलटी बस स्टैंड
बाल जगत एसएस स्कूल
पहले भी पानी के सैंपल हुए फेल
चार मई को आठ स्कूलों के हैंडपंप के पानी के सैंपल फेल पाए गए थे। इनमें प्राथमिक विद्यालय लट्ठमार कालोनी, जूनियर हाईस्कूल डूंडाहेड़ा, प्राथमिक विद्यालय डूंडाहेड़ा, डॉ बीआर अंबेडकर स्कूल, जूनियर हाईस्कूल कृष्णानगर, प्राथमिक विद्यालय कृष्णानगर, जूनियर हाईस्कूल सुदामापुरी और बिहारीपुरा के प्राथमिक विद्यालय के हैंडपंप शामिल थे।
25 मई को पांच स्थानों के पानी के सैंपल फेल मिले। इनमें एचआरआईटी, बाबू बनारसी दास कालेज, संजय गीता मेमोरियल स्कूल, गुरु नानक इंटर कालेज और रेलवे कालोनी शामिल हैं।
2 जून को छह होटलों के पानी के सैंपल फेल पाए गए। इनमें राजपथ होटल, सम्राट होटल, रोज शाइन होटल कौशांबी के और सनराइज होटल, इंपेरियल होटल, रॉयल रीजेंसी पुराने शहर के हैं। इसके अलावा 16 जून को पांच जगहों के पानी के नमूने फेल मिले। कांशीराम आवासीय योजना के पांच स्थानों के पानी के सैंपल भी पूर्व में फेल पाए जा चुके हैं।