{"_id":"590c8e3d4f1c1b6a3d441de0","slug":"11-centers-in-ghaziabad-will-be-examined","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट : गाजियाबाद में 11 केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट : गाजियाबाद में 11 केंद्रों पर होगी परीक्षा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 05 May 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। देशभर की मेडिकल यूनिवर्सिटी और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-2017 (नीट) सात मई को आयोजित होगी।
विज्ञापन
सीबीएसई द्वारा आयोजित नीट में अभ्यर्थियों को ड्रेस कोड का पालन करना होगा और परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। कड़ी चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
नीट के लिए यूपी में गाजियाबाद सहित लखनऊ, बरेली, झांसी, नोएडा, वाराणसी और गोरखपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गाजियाबाद में 11 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। इसमें डीपीएस इंदिरापुरम, डीएलएफ स्कूल, जयपुरिया स्कूल समेत कई स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
परीक्षा रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। इसके लिए केंद्रों पर सुबह 7.30 बजे से अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में सुबह 9:45 तक चेकिंग के बाद 9:55 बजे बुकलेट की सील खोलने की अनुमति मिलेगी।
प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर अपना नवीन पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर लाना होगा। साथ ही एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज और एक पोस्टकार्ड साइज फोटो भी साथ लाना होगा।
ड्रेस कोड के बिना एंट्री नहीं
सेंटर पर स्टूडेंट्स की मेटल डिटेक्टर से चेकिंग होगी। स्टूडेंट्स को बिल्कुल खाली हाथ आना होगा। पेन व पर्स भी स्टूडेंट्स को सेंटर के अंदर मिलेंगे। नीट में स्टूडेंट्स को ड्रेस कोड का कड़ाई से पालन करना होगा। ड्रेस कोड के बिना एंट्री नहीं मिलेगी।
छात्रों को हाफ स्लीव व छोटे बटन की शर्ट के साथ पैंट पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। छात्राओं को भी हाफ स्लीव शर्ट-पैंट के अलावा सलवार सूट पहनने के निर्देश हैं। छात्र-छात्राएं चप्पल और सैंडल ही पहनकर आना होगा। अगर कोई जूते पहन कर आता है तो उसे एंट्री नहीं मिलेगी। हाथ और गले में बैंड, ज्वैलरी व बेल्ट पहनकर आने पर भी रोक है।