फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10th class student held hostage and raped, accused arrested

Ghaziabad: घर से स्कूल जा रही छात्रा को किया अगवा, बंधक बनाकर एक सप्ताह तक दुष्कर्म करता रहा युवक; गिरफ्तार

Sun, 26 May 2024 02:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2024 02:09 AM IST
सार

गाजियाबाद जिले में 10वीं की छात्रा को अगवा कर बंधक बनाकर सप्ताह भर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने घर से स्कूल गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे अगवा कर लिया था।
 

विज्ञापन
10th class student held hostage and raped, accused arrested
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदीनगर में एक कॉलोनी से स्कूल गई 10वीं की छात्रा को अगवा कर बंधक बनाकर सप्ताह भर तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री कक्षा दस की छात्रा है। बताया कि छात्रा एक सप्ताह पूर्व स्कूल गई थी, लेकिन लौटी नहीं। परिजनों ने छात्रा को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। पिता ने एक युवक पर छात्रा को अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी। एसीपी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की दो टीमें छात्रा की तलाश में लगी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार रात छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपी ने उसे एक सप्ताह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी छात्रा की पिटाई करता था। छात्रा को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed