फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10.70 lakh looted from petrol pump workers

Ghaziabad News: पेट्रोल पंप कर्मियों से 10.70 लाख की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
10.70 lakh looted from petrol pump workers
दिल्ली मेरठ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मी से हुई लूट के बाद जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मेरठ रोड पर डीपीएस कट के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप शुभम आटोमोबाइल के असिस्टेंट मैनेजर अर्जुन सिंह और सेल्समैन संजय मीणा से बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे तीन बदमाश 10.70 लाख रुपये की नकदी और स्कूटी लूट ले गए। दोनों कर्मचारी नकदी से भरा बैग डिक्की में रखकर स्कूटी से बैंक जा रहे थे। बाइक पर आए बदमाशों ने तमंचा तानकर वारदात की और सिहानी चुंगी की ओर भाग गए।
पेट्रोल पंप के मालिक रतन प्रकाश कंसल ने बताया कि दुहाई के निवासी अर्जुन सिंह और बुलंदशहर के रहने वाले संजय मीणा नकदी को बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे। पेट्रोल पंप से निकलकर 150 मीटर ही पहुंचे थे कि बाइक से आए दो बदमाशों ने स्कूटी रुकवा ली। एक बदमाश ने पीछे बैठे अर्जुन सिंह का काॅलर पकड़ लिया। दूसरे ने तमंचा तान दिया।
विज्ञापन

संजय ने पिलर संख्या 646 के नजदीक स्कूटी सड़क किनारे खड़ी की। वहां तीसरा बदमाश पहले से ही खड़ा था। संजय और अर्जुन स्कूटी से उतरकर हाथ ऊपर करके खड़े हो गए। दो बदमाश स्कूटी लेकर भाग गए। एक तमंचा ताने खड़ा रहा। थोड़ी देर बाद वह भी भाग गया। तीनों बदमाश सिहानी चुंगी की ओर गए। लूट का शिकार दोनों कर्मचारी भागकर पेट्रोप पंप पहुंचे और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश कैमरे में कैद पर चेहरे स्पष्ट नहीं हो सके
अर्जुन सिंह ने बताया कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था। तमंचा लेकर पीछे बैठे बदमाश ने नकाब ओढ़ रखा था। पहले से खड़ा तीसरा बदमाश भी नकाबपोश था। तीनों बदमाशों की उम्र 25 से 35 साल के बीच लग रही थी। मुश्किल से दो-तीन मिनट के भीतर वे लूटपाट करके भाग गए। बुधवार को रविदास जयंती की छुट्टी की वजह से कैश बैंक में जमा नहीं हो सका था। बृहस्पतिवार को दो दिन का कैश जमा कराने जा रहे थे। कर्मचारियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इनमें बदमाश नजर आ रहे हैं लेकिन चेहरे नहीं दिख रहे हैं।
नौ महीने में नहीं हो सका लूट का खुलासा
27 मई 2024 को पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल ( रिटायर्ड ) वीके सिंह के आवास के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित एचपी पेट्रोल पंप के मुंशी से 9.50 लाख रुपये की लूट की थी। मुंशी मयंक राजपूत भी पंप से बैंक में नकदी जमा करने के लिए निकले थे। कविनगर पुलिस नौ माह बाद भी इस लूट का खुलासा नहीं कर पाई है। मेरठ रोड स्थित शुभम ऑटोमोबाइल की बराबर में जीएस मोटर्स के नाम से प्रमोद गर्ग की ऑटोमोबाइल एजेंसी है। 19 दिसंबर को बदमाशों ने एजेंसी के कार्यालय से ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली थी। सिहानी गेट पुलिस अब तक इस चोरी का भी खुलासा नहीं कर पाई है।

तीन साल पहले एसएसपी को किया गया था निलंबित
पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ लूट होने पर तीन साल पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के तत्कालीन एसएसपी पवन कुमार को निलंबित कर दिया था। डासना क्षेत्र में यह वारदात 28 मार्च 2022 को हुई थी। इसके दो दिन बाद ही पवन कुमार पर गाज गिर गई थी।
















-बयान-

पेट्रोल पंप कर्मियों से हुई लूट के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं- राजेश कुमार, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed