फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10.25 lakh cash seized from Loni and 2.25 lakh cash from Muradnagar

Ghaziabad News: लोनी से 10.25 लाख और मुरादनगर से सवा दो लाख नकदी पकड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
10.25 lakh cash seized from Loni and 2.25 lakh cash from Muradnagar
गाजियाबाद। आचार संहिता लागू होने के बाद बृहस्पतिवार को फ्लाइंग सर्विलांस टीम (एफएसटी) की टीम ने दो स्थानों से लगभग 13 लाख का कैश जब्त किया है। मंडोला बार्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दस लाख से अधिक नकदी पकड़ी है। वहीं, मुरादनगर में चेकिंग के दौरान टीम को सवा दो लाख कैश मिला है। मंडोला बार्डर पर एक व्यक्ति अपनी गाड़ी में 10 लाख 25 हजार कैश लेकर जा रहा था। पुलिस ने उस व्यक्ति से जब कैश के बारे में पूछताछ की तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। वहीं मुरादनगर में अंकित दीक्षित से 2.24 लाख 510 रुपये बरामद हुए। अंकित के साथ उसका साथी हर्षित भी था। दोनों मिनी ट्रक से बागपत से आ रहे थे। पुलिस की पूछताछ में संतोषजनक जवाब ना मिल पाने पर नकदी जब्त कर लिया गया है। दोनों सुराना गांव के रहने वाले हैं। नोडल अधिकारी एडीएम फाइनेंस सौरभभट्ट ने बताया कि 10 लाख से अधिक नकदी के मामले इनकम टैक्स विभाग से संबंधित होते हैं। इसलिए पुलिस ने वह नकदी जब्त करके इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया है। मुरादनगर में भी नकदी जब्त कर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed