फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गलत रिपोर्ट देने पर एबीएसए का वेतन रोका

गलत रिपोर्ट देने पर एबीएसए का वेतन रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
गलत रिपोर्ट देने पर एबीएसए का वेतन रोका
गलत रिपोर्ट देने पर एबीएसए का वेतन रोका
विज्ञापन

बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव के तहत कलक्ट्रेट के सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम ने जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर प्राथमिक स्कूलों में बने मतदान केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की समीक्षा की। इस दौरान अनूपशहर के एबीएसए द्वारा हैंडपंप की गलत रिपोर्ट देने पर उसका वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इस तरह की गलत रिपोर्ट मिलती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त मतदान केंद्रों पर रैंप का निर्माण, हैंडपंप की व्यवस्था और विद्युतीकरण के कार्य को समय पर पूरा करें। साथ ही मतदान केंद्रों पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करें। यदि मतदान केंद्र पर हैंडपंप खराब हैं तो उन्हें ग्राम पंचायत से ठीक करवाया जाए। उन्होंने डीपीआरओ को मतदान केंद्रों पर सफाई के निर्देश दिए। डीएम ने तहसीलवार जमा कराए गए शस्त्रों की समीक्षा करते हुए सभी शस्त्रों को जल्द जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्था और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया गया है। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन के मध्य होली है। इसलिए थाना वार शांति समितियों की भी बैठक होनी चाहिए। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया कि वह अवैध शराब पर नजर रखें। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शमशाद हुसैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो दिन में डीएम ने मांगी बिना विद्युत कनेक्शन वाले स्कूलों की सूची
बुलंदशहर। डीएम अभय सिंह ने बिना विद्युत कनेक्शन वाले स्कूलों की सूची तलब कर ली है। इसके लिए डीपीआरओ को दो दिन का समय दिया है। साथ ही विद्युत कनेक्शन करवाने की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 2399 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें से 1560 से अधिक स्कूलों के विद्युत कनेक्शन कट चुके हैं। कनेक्शन बिजली का बिल नहीं भरने के कारण काटे गए हैं। इन स्कूलों में मतदान केंद्र भी बने हुए हैं। निर्वाचन आयोग का आदेश है कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर विद्युत व्यवस्था जरूरी है। इस समस्या को अमर उजाला ने अपने 14 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह समाचार प्रकाशित होते ही डीएम अभय कुमार ने मामले को संज्ञान में लिया। साथ ही डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं कि वह दो दिन के भीतर बिना विद्युत वाले कनेक्शन की सूची तैयार कर उपलब्ध करवाएं। साथ ही जहां कनेक्शन कट चुके हैं या फिर कनेक्शन नहीं हैं। वहां पर कनेक्शन करवाने की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए। जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed