फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कल फिर आंधी-तूफान आने के आसार, अलर्ट

कल फिर आंधी-तूफान आने के आसार, अलर्ट

Thu, 03 May 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
कल फिर आंधी-तूफान आने के आसार, अलर्ट
कल फिर आंधी-तूफान आने के आसार, अलर्ट
विज्ञापन

- पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने लोगों को सचेत करते हुए जारी किया पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बार-बार बदल रही मौसम की रंगत के बीच भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से पांच मई को प्रदेश में तूफान आने के संबंध में पत्र जारी किया है। इसका सामना बुलंदशहर सहित प्रदेश के करीब 38 जिलों को करना होगा।
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के डायरेक्टर जेपी गुप्ता ने पत्र जारी किया है कि पांच मई को उत्तर प्रदेश में तूफान आने की संभावना है। यह तूफान करीब साढ़े आठ घंटे तक जारी रहेगा और इससे बड़े नुकसान की भी आशंका है। इसलिए इस दिन आमजन को बचाव की जरूरत है और इसके लिए पहले से ही प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है कि इस दिन तूफान से बचने के लिए लोग तैयार रहें। शासन ने डीएम को राहत व बचाव के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सुबह बादल ने दी राहत
दोपहर धूप ने दिखाया रंग
- पूरे दिन चली तेज हवा से उड़ी धूल ने सबको किया परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बार-बार बदल रहे मौसम के बीच बृहस्पतिवार की सुबह बादल छाने से जहां राहत मिली तो वहीं दोपहर में फिर धूप ने रंग दिखाया। पूरे दिन चली तेज हवाओं से उड़ी धूल ने सबको परेशान किया। बार-बार बदल रहे मौसम के मिजाज को लेकर वैज्ञानिक भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़े कुछ और दर्शाते हैं तो मौसम कुछ और ही रंग दिखाता है। पिछले कुछ दिनों से तपिश अपना रंग दिखा रही थी और इसी बीच पिछले कई दिन से बारिश की संभावना जताई जा रही थी। इसके चलते बादल भी छाए और बूंदाबांदी भी हुई, मगर मौसम विभाग के अनुमान फेल साबित हुए। बृहस्पतिवार की सुबह बादल छाने और बूंदाबांदी होने से उन किसानों के होश उड़ गए, जो अभी गेहूं की फसल नहीं उठा पाए हैं। वह सुबह से ही फसल उठाने में जुट गए। मगर, दोपहर होते ही धूप ने फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। शाम के समय फिर से बादल छा गए और फिर राहत मिल गई। ऐसे मौसम के बीच बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान गिरकर 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 41 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि बार-बार बदल रहा मौसम आंकड़ों का गणित बिगाड़ रहा है। बादल छाने के साथ फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed