फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ‘क्राइम पेट्रोल जैसे धारावाहिक समाजन का आइना’

‘क्राइम पेट्रोल जैसे धारावाहिक समाजन का आइना’

Wed, 03 Jan 2018 05:45 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
‘क्राइम पेट्रोल जैसे धारावाहिक समाजन का आइना’
‘क्राइम पेट्रोल जैसे धारावाहिक समाज का आइना’
विज्ञापन


गाजियाबाद। चर्चित धारावाहिक ‘क्राइम पेट्रोल’ में इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गुलशन पांडेय टीवी जगत में अपनी पहचान पुख्ता कर चुके हैं। इंस्पेक्टर के रोल में लोग उन्हें इतना पसंद कर रहे हैं कि वह जहां भी पहुंचते हैं, लोग कहते हैं ‘इंस्पेक्टर साहब आ गए’। मंगलवार को गुलशन पांडेय अपने साथी कलाकारों के साथ अमर उजाला कार्यालय पहुंचे और अभिनय और टीवी और सिनेमा जगत की बातें साझा कीं।
गुलशन पांडेय ने बताया कि ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे धारावाहिक समाज का आइना हैं। बेतहाशा अपराध के बीच लोगों का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा इस धारावाहिक से उनकी एक सकारात्मक पहचान बनी है। उनको इंस्पेक्टर के रोल ही ऑफर हो रहे हैं। हालांकि वह अब इससे इतर भी किरदार निभाना चाहते हैं। अपराध की सत्य घटनाओं पर आधारित धारावाहिकों की संख्या बढ़ने पर उनका कहना है सास-बहू के ड्रामा से यह फिर भी बेहतर है। लोग अपने आसपास होने वाली अपराध की घटनाओं से जागरूक होते हैं। हर साल करीब चार हजार युवा सुसाइड करते हैं। इसकी वजह लोगों को जाननी चाहिए। उन्होंने बताया कि 2003 में वह पटियाला से मुंबई पहुंचे और लेडीज कपड़ों की सिलाई और कढ़ाई के काम कर अपना गुजारा किया। लॉबिंग और स्टार पुत्रों के बीच टीवी और सिनेमा में थोड़ी जगह बनाने में बड़ा वक्त लगा। गुलशन के अपकमिंग प्रोजेक्ट में ‘एक्शन क्वीन मधुबाला का रिवेंज’ फिल्म है, जो एक सस्पेंस थ्रिलर है। इसमें वह अहम रोल में हैं। फिल्म में डांसर सपना चौधरी ने अपना पहला आइटम डांस किया है। खास बात यह है फिल्म गाजियाबाद निवासी करण पाल सिंह, मनोज अग्रवाल और नवीन कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म फरवरी में रिलीज होगी। प्रीमियर गाजियाबाद में होगा। बातचीत के दौरान राहुल चौधरी, रोहित, शिव कुमार पाल, सचिन नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन


होम वर्क पूरा करके आएं इंडस्ट्री में : निशिकांत दीक्षित
अभिनेता निशिकांत दीक्षित भी अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्म भूतनाथ, जब वी मेट, दीवार आदि कई फिल्मों में काम कर चुके निशिकांत ने कहा कि अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवा अपना होम वर्क पूरा करके ही इंडस्ट्री में आएं। दिक्कत बिना होम वर्क किए, ख्याली पुलाव पकाने वालों के साथ आती है। होम वर्क के बाद फिर किस्मत पर छोड़कर कोशिश कीजिए। अभिनय के लिए प्लेटफार्म बढ़े हैं। अब इंटरनेट अहम प्लेटफार्म बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed