फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1000 was taken by the innocent lives

1000 के नोट ने ली मासूम की जान

Fri, 11 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 11 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
1000 was taken by the innocent lives
note - फोटो : अमर उजाला

पूजा कालोनी में एक हजार के नोट ने मासूम की जान ले ली। पिता एक हजार का नोट लिए डॉक्टरों के क्लीनिकों के चक्कर काटता रहा, लेकिन किसी ने भी इलाज नहीं किया। आखिरकार मासूम ने पिता की गोद में दम तोड़ दिया। पिता के पास खुले पैसे नहीं होने की वजह से डॉक्टरों ने इलाज से ही इंकार कर दिया।

विज्ञापन


पूजा कालोनी में सिलाई कारीगर हजरत अली, पत्नी बानो और दो बेटों और एक बेटी के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम उनके छोटे बेटे अशफाक आलम (10) की तबीयत अचानक खराब हो गई। बुखार और पेट के दर्द का इलाज कराने के लिए वह डाक्टरों के क्लीनिक के चक्कर काटता रहा लेकिन कहीं भी इलाज नहीं मिला।
विज्ञापन


असल में एक हजार रुपये का नोट होने की वजह से क्लीनिकों में इलाज से इंकार कर दिया गया। करीब ढाई घंटे तक एक क्लीनिक से दूसरे क्लीनिक जाने के बाद पिता पड़ोसी की बाइक पर बैठ कर बेटे को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed