फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10 lakh extortion money sought by making a video call on Instagram

Ghaziabad: इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल कर मांगी 10 लाख की रंगदारी, हत्या की भी दी धमकी

Mon, 12 Jun 2023 01:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 12 Jun 2023 01:26 PM IST
सार

समीर त्यागी का कहना है कि हिमांशु त्यागी और उसके लोग लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व से हिमांशु उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रहा है, उनका पीछा भी किया जा रहा है। उसने लड़की की इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
10 lakh extortion money sought by making a video call on Instagram
instagram new - फोटो : istock

विस्तार

प्लॉट देने से इनकार करने पर सिहानी गांव में रहने वाले युवक को इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल कर उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम और प्लॉट न देने पर उसकी और उसके पिता की गोली मारकर हत्या की धमकी दी गई है। युवक ने नंदग्राम थाने में आरोपी हिमांशु त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिहानी गांव के रहने वाले समीर त्यागी का कहना है कि कुछ माह पूर्व उनकी बुआ से एक प्लॉट के लिए विवाद हुआ था। बुआ की ओर से हिमांशु त्यागी, उसके पिता जितेंद्र त्यागी, चाचा अमित त्यागी पैरवी कर रहे थे। बाद में उनका यह विवाद सुलझ गया। इसके बाद अब हिमांशु और उनके परिवार की नजर उनके इस प्लॉट पर है। वह प्लॉट उनके नाम करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


समीर का कहना है कि कुछ दिन पूर्व से हिमांशु उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रहा है, उनका पीछा भी किया जा रहा है। बीती आठ जून को दोपहर करीब तीन बजे उनके मोबाइल पर एक महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो कॉल आई, उन्होंने कॉल रिसीव की तो सामने हिमांशु त्यागी था। उसने धमकी दी कि सुभाष नगर स्थित प्लॉट उन्हें न देने पर तीन दिन में उसे और उसके पिता को गोली मार देंगे। उसने 10 लाख रुपये भी मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीर त्यागी का आरोप है कि यह लोग उनके ऊपर 2019 में भी गोली चलवाकर हत्या की कोशिश कर चुके हैं। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया गया था। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। वादी की ओर से वीडियो कॉल के स्क्रीन शॉट दिए गए हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पहले बच गया, अब नहीं बचेगा
समीर त्यागी का कहना है कि हिमांशु उसके पीछे कई माह से पड़ा हुआ है। करीब दो माह पहले हिमांशु त्यागी ने उनके कृष्णा नगर स्थित ऑफिस पर कुछ शूटरों को किराएदार के रूप में भेज दिया था। कुछ दिन बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया तो हिमांशु त्यागी ने कहा कि तेरी किस्मत अच्छी थी, तू और तेरा बाप बच गया, अगर इस बार तूने रुपये नहीं पहुंचाए तो तुझे और तेरे पिता की गोली मारकर हत्या कर देंगे।


रेस्तरां भी करना पड़ा बंद
समीर त्यागी का कहना है कि हिमांशु त्यागी और उसके लोग लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहे हैं। उनकी परेशानी की वजह से उन्हें राजनगर एक्सटेंशन में खोला गया अपना रेस्तरां बंद करना पड़ा। उनका कहना है कि हिमांशु त्यागी के लोग आए दिन वहां आकर झगड़ा करते थे। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने रेस्तरां ही बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed