फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10-hour power outage in Indraprastha due to 33 kV line fault and transformer fire.

Ghaziabad News: 33 केवी लाइन फॉल्ट और ट्रांसफार्मर में आग लगने से इंद्रप्रस्थ में 10 घंटे बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
10-hour power outage in Indraprastha due to 33 kV line fault and transformer fire.
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के ट्रांसफार्मर में लगी आग । स्रोत वीडियोग्रैब
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन (टीएचए) क्षेत्र में लगातार मरम्मत कार्य के बावजूद बिजली आपूर्ति की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। रविवार को भी दिनभर कई इलाकों में बिजली की ट्रिपिंग और कटौती जारी रही। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, तुलसी निकेतन, इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली और कौशांबी के निवासियों को बार-बार बिजली गुल होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी राजेंद्र ने बताया कि कॉलोनी में रोजाना बिजली फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। शनिवार शाम करीब सात बजे बिजली कट गई। शिकायत करने पर अधिकारियों ने बताया कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट है और एक घंटे में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, लेकिन रात 12 बजे तक बिजली नहीं आई। करीब एक बजे आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन तीन बजे ट्रांसफार्मर में आग लगने से फिर बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली नहीं रहने से लोग गर्मी में सो नहीं सके।
विज्ञापन


तुलसी निकेतन आरडब्ल्यूए पदाधिकारी बलवंत रावत ने बताया कि पूरी रात बिजली का आना-जाना लगा रहा। रविवार सुबह भी लगातार ट्रिपिंग होती रही, जिससे इनवर्टर चार्ज नहीं हो सके और लोगों को बिना पंखे और कूलर के गर्मी झेलनी पड़ी। वहीं इंदिरापुरम निवासी रजनी देवी ने बताया कि सुबह आठ बजे से बिजली की आवाजाही शुरू हो गई और दिनभर 15 से 20 बार ट्रिपिंग हुई। वसुंधरा, वैशाली और कौशांबी में भी सुबह करीब 10 बजे से दोपहर तक लगभग दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार से अधिक लोगों को पानी संकट
बिजली संकट के कारण तुलसी निकेतन और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के 50 हजार से अधिक लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। तुलसी निकेतन में बिजली की अनियमित आपूर्ति के चलते पानी की टंकी पूरी तरह नहीं भर सकी, जिससे जलापूर्ति प्रभावित रही। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने बताया कि बारिश के बाद से बिजली व्यवस्था लगातार बाधित है, जिसके कारण लोगों को बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
वहीं इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण जलापूर्ति बाधित रही। आरडब्ल्यूए सचिव सतीश भारद्वाज ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे तक पाइपलाइन की मरम्मत की गई, लेकिन इसके तुरंत बाद बिजली चली जाने से पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी।

अधिकारियों का पक्ष
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के एसडीओ बृजमोहन दूबे ने बताया कि पहले 33 केवी लाइन में फॉल्ट हुआ था। इसके बाद अधिक ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर की मरम्मत और व्यवस्था बहाल करने में समय लगने के कारण बिजली आपूर्ति देर से सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed