फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10% discount on Namo Bharat fares

Ghaziabad News: नमो भारत के किराये में मिलेगी 10 फीसदी की छूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
10% discount on Namo Bharat fares
गाजियाबाद। नमो भारत ट्रेन के यात्री अब अपनी यात्रा के लिए एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करके हर यात्रा पर 10 फीसदी की छूट का लाभ उठा सकते हैं। एनसीआरटीसी द्वारा यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी गई है। नमो भारत मोबाइल ऐप के माध्यम से खरीदे गए टिकटों पर यह छूट प्रदान की जा रही है। यात्री जितनी अधिक यात्रा करेंगे, उतनी ही अधिक बचत कर सकेंगे।
विज्ञापन



एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत यात्री एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करके नमो भारत ट्रेनों में यात्रा पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपये पर एक पॉइंट अर्जित करेंगे। प्रत्येक लॉयल्टी पॉइंट का मूल्य 10 पैसे है। एकत्रित पॉइंट्स यात्री के एनसीएमसी खाते में जमा हो जाएंगे। उदाहरण के लिए यदि कोई यात्री 100 रुपये यात्रा पर खर्च करता है तो उसके एनसीएमसी खाते में 100 अंक यानी 10 रुपये के बराबर जमा किए जाएंगे। यह ऑफर किसी भी एनसीएमसी कार्ड पर उपलब्ध है। स्टेशन के टिकट काउंटर पर इन पॉइंट्स को रीडीम कराकर छूट का लाभ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन


लॉयल्टी प्रोग्राम नमो भारत ट्रेनों के नियमित यात्रियों को लाभ पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है, इससे उन्हें हर यात्रा के साथ बचत का लाभ प्रदान किया जाए। नमो भारत के दैनिक यात्री प्रत्येक यात्रा के साथ एकत्रित लॉयल्टी बोनस को अनलॉक कर उसे किफायती बना सकते हैं। नमो भारत मोबाइल ऐप डाउनलोड करने पर नए उपयोगकर्ता को 50 रुपये मिलते हैं। इसके अतिरिक्त, उपयोगकर्ता दूसरों को ऐप रेफर करके अतिरिक्त 500 लॉयल्टी पॉइंट्स यानी 50 रुपये कमा सकता है। रेफर करने वाले और रेफरी दोनों को 50 रुपये (500 लॉयल्टी पॉइंट के बराबर) मिलेंगे जो उनके संबंधित खातों में जमा किए जाएंगे। अर्जित किए गए सभी लॉयल्टी पॉइंट्स क्रेडिट की तारीख से एक वर्ष के लिए वैध होंगे। नमो भारत ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed