फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10 CGPA brilliant move, the overall results down

10 सीजीपीए के मेधावी बढ़े, ओवरऑल रिजल्ट गिरा

Sun, 29 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 29 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
10 CGPA brilliant move, the overall results down
एजुकेश्‍ान - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई के शनिवार को जारी हुए दसवीं रिजल्ट ने स्टूडेंट्स को जश्न मनाने का पूरा मौका दिया। दसवीं रिजल्ट में इस बार जनपद में 10 सीजीपीए पाने वाले मेधावियों का आंकड़ा बढ़ा, लेकिन ओवरऑल रिजल्ट में तीन फीसदी गिरकर 95.35 रहा।
विज्ञापन


गाजियाबाद में पंजीकृत 20617 स्टूडेंट्स में से 19658 ने सफलता हासिल की। दूसरी ओर 10 सीजीपीए पाने वाले मेधावियों का आंकड़ा बढ़कर 2063 पर पहुंच गया। दसवीं रिजल्ट में 10 सीजीपीए के आंकड़ों में इस बार लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ दिया।
विज्ञापन


रिजल्ट में 1095 लड़कों और 968 लड़कियों ने 10 सीजीपीए ग्रेडिंग प्वॉइंट्स हासिल किए। डीपीएसजी मेरठ रोड 201 स्टूडेंट्स के 10 सीजीपीए के साथ टॉप पर रहा।

 वहीं, ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में 164, छबील दास पब्लिक स्कूल में 115 स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए हासिल किए। लंबे गफलत भरे दौर के बाद आखिरकार सीबीएसई ने शनिवार को दसवीं के नतीजे घोषित कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट देखकर स्टूडेंट्स के चेहरे खिल उठे। अधिकांश स्टूडेंट्स का उम्मीद से ज्यादा बेहतर रिजल्ट आया है। कई स्टूडेंट्स का कहना था कि उन्हें लग रहा था कि 9.5 सीजीपीए मिलेंगे, लेकिन अंतिम में उन्हें 9.8 से 10 सीजीपीए मिले।

टीचर्स ने भी स्टूडेंट्स की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को मिठाई खिलाई। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स सुबह से ही स्कूल पहुंचाना शुरू हो गए थे। बोर्ड की ओर से रिजल्ट दोपहर एक बजे के बाद वेबसाइट पर आना शुरू हुआ।

10 सीजीपीए पाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ी
इस वर्ष अधिकांश स्कूलों में 10 सीजीपीए पाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या काफी बढ़ी है। पिछले वर्ष 832 स्टूडेंट़स को 10 सीजीपीए मिले थे। इस बार स्टूडेंट्स की संख्या बढ़कर 2063 हो गई है।

वेबसाइट हैंड, रिजल्ट अपलोड करने में लगे कई घंटे
स्कूलों को रिजल्ट डाउनलोड करने में परेशानी हुई। नेहरू वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर अरुणाभ सिंह का कहना था कि रिजल्ट का जब लिंक मिला तो उसे ओपन करने की कोशिश की गई, लेकिन बोर्ड से मिले रिजल्ट को ओपन होने में समय लगा। बीच-बीच में वेबसाइट हैंग भी हुई। केवल स्कूल का रिजल्ट निकालने में ही एक से दो घंटे लग गए। रिजल्ट आने के बाद उसे कंपाइल किया गया।

अधिकांश स्कूलों के शत-प्रतिशत रिजल्ट ने दिया जश्न मनाने का मौका
शहर के अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। डीपीएसजी मेरठ रोड स्कूल में कुल 316 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। जिसमें से सभी पास हुए। स्कूल के 201 स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए मिले हैं।

नेहरू वर्ल्ड स्कूल का रिजल्ट भी शत प्रतिशत आया है। एग्जाम में 107 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। इसमें से 15 स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए मिले हैं। जबकि 25 स्टूडेंट्स को 9 सीजीपीए से अधिक आए हैं।

कमला नेहरू नगर स्थित विशेष केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 98.52 प्रतिशत रहा है। स्कूल के 13 स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए मिले हैं। डाल्फिन पब्लिक स्कूल में 10 स्टूडेंट्स का 10 सीजीपीए आया है।

स्कूल का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। डीपीएसजी इंटरनेशनल स्कूल का रिजल्ट भी अच्छा रहा है। 20 स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए मिले हैं, जबकि दो स्टूडेंट्स को 9.8 सीजीपीए और दो स्टूडेंट्स को 9.6 सीजीपीए आए हैं।

संस्कार स्कूल के दसवीं के रिजल्ट में सभी पास हो गए हैं। तीन स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए मिले हैं। गाजियाबाद पब्लिक स्कूल का रिजल्ट भी उम्मीद से ज्यादा अच्छा आया है। स्कूल के 15 स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 सीजीपीए प्राप्त किए हैं।

उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स में 92 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। जिसमें सभी पास हुई है। 16 स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए मिले हैं। ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की प्रिंसिपल डा. पूनम शर्मा ने बताया कि उनके यहां हाई स्कूल में कुल 391 छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

इसमें से 164 छात्राओं के 10 सीजीपीए आए हैं। सिल्वर लाइन स्कूल में 32 स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए आए हैं। जबकि 6 स्टूडेंट्स को 9.8 सीजीपीए, 29 स्टूडेंट्स को 8.0 से 9.0 सीजीपीए मिले हैं।

केडीबी पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत आया है। 182 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इसमें 33 स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए मिला है। 26 स्टूडेंट्स को 9 सीजीपीए और 44 स्टूडेंट्स को 8 सीजीपीए मिले हैं।

न्यू एरा स्कूल में 15 स्टूडेंट्स 10 सीजीपीए लाकर टॉप पर आए हैं। वहीं तीन स्टूडेंट्स को 9.8 सीजीपीए आए हैं। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक के पांच स्टूडेंट्स ने उम्मीद से बेहतर रिजल्ट लाकर टॉप किया है।

इन स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए मिले हैं। गुरुकुल स्कूल के 20 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए लाकर टॉप किया है। रेयान इंटर नेशनल स्कूल में का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है। स्कूल के 46 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए हैं।


छबीलदास स्कूल में भी 393 बच्चों में से 115 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किए। उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स में हाई स्कूल की परीक्षा 92 छात्राओं ने दी इनमें से 16 छात्राएं 10 सीजीपीए से पास हुई। जेकेजी स्कूल प्रताप विहार की प्रिंसिपल अंजू गौड़ ने बताया कि उनके यहां हाई स्कूल में कुल 220  छात्र थे जिसमें से 11 विद्यार्थी 10 सीजीपीएस से पास हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed