{"_id":"69e7d5a469831f12cb09f567","slug":"10-buses-are-being-charged-daily-at-the-sahibabad-depot-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18078-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साहिबाबाद डिपो में हर दिन हो रहीं 10 बस चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साहिबाबाद डिपो में हर दिन हो रहीं 10 बस चार्ज
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन तैयार हो गया है। अब यहां एक साथ कई बसों को चार्ज करने की सुविधा हो गई है। साथ ही बसों को चार्जिंग के लिए नोएडा और कौशांबी स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे न केवल संचालन सुचारु होगा, बल्कि ईंधन लागत और समय दोनों की बचत भी होगी।
डिपो में स्थापित चार चार्जिंग प्वाइंट्स से 10 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा रहा है। इससे बसों के संचालन में गति आएगी और समय की बचत भी होगी। चार्जिंग स्टेशन के बाद डिपो में खड़ी 28 बसों का संचालन भी शुरू किया जाएगा। 10 एसी इलेक्ट्रिक बस कश्मीरी गेट- मुजफ्फरनगर मार्ग पर तीन, कौशांबी-मुरादाबाद मार्ग पर दो, कश्मीरी गेट - कोट्द्वार मार्ग पर एक और कौशांबी नजीबाबाद मार्ग पर दो ई-बसें चलाई जा रही हैं। मथुरा मार्ग पर दो बसों का संचालन हो रहा है।
राजेश कुमार, एआरएम, साहिबाबाद डिपो ने बताया कि चार चार्जिंग प्वाइंट तैयार हैं और बसें चार्ज हो रही हैं। तीन चार्जिंग प्वाइंट तैयार होने पर बाकी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।