{"_id":"68b0c0ea3e9664ab8a0f1e36","slug":"1-lakh-withdrawn-from-the-account-by-posing-as-an-officer-of-an-online-shopping-company-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-9226-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का अधिकारी बनकर खाते से उड़ाए एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का अधिकारी बनकर खाते से उड़ाए एक लाख
विज्ञापन
खोड़ा।
थानाक्षेत्र के लोकप्रिय विहार निवासी शबीना के मोबाइल में फर्जी शॉपिंग एप डाउनलोड कराने के बाद साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। मामला 23 अगस्त का है, जिसमें पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद 27 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शबीना नाम की महिला ने ऑनलाइन साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की थी। शिकायत स्थानांतरित होकर थाने के पोर्टल पर आई थी। महिला का कहना था कि उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग एप पर किसी तरह की दिक्कत आ रही थी। उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकाला और कॉल की। वह नंबर साइबर ठग का निकला। ठग ने उन्हें शॉपिंग एप का आधिकारिक पर्सनल केयर एप बताकर फर्जी एप डाउनलोड कराया। इसके बाद ठग ने पहली बार में एक हजार और दूसरी बार में चार हजार रुपये निकाले। महिला का कहना था कि इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और इसी दौरान उनके खाते से 95 हजार रुपये और कट गए। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिस बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर हुए हैं। उसकी जांच की जा रही है। उस नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है, जिस पर महिला की बात साइबर ठग से हुई थी।