मां ने 13 महीने की बेटी के इलाज के लिए मांगे पैसे, पति का खून खौला तो दे दिया तीन तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन तलाक का एक ऐसा अजीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप यही कहेंगे कि इस बात पर कोई कैसे अपनी पत्नी को तलाक देने की सोच सकता है।
दरअसल महिला ने बेटी की दवा के लिए रुपये मांगे, जिस पर पति ने आव देखा न ताव पत्नी को तीन तलाक दे डाला। आरोप है कि पति ने तलाक देने के बाद पत्नी को घर से भी निकाल दिया।
इस बात से आहत महिला को कुछ समझ न आया तो वह महिला थाने पहुंच गई और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने परामर्श के लिए दोनों पक्षों को थाने में बुलाया।
यहां मामला सुलझने के बजाय उलझ गया और दोनों थाने में ही लड़ने लगे। दोनों को 20 दिसंबर की अगली तारीख दी गई है। यह तय किया गया है कि 20 को ही इस मामले की अंतिम सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि 2015 के मार्च महीने में मसूरी के पास रहने वाले लड़के की शादी फिरोजाबाद की लड़की से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में अक्सर झगड़े होने लगे। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि 6 नवंबर को उसके पति ने इस बात पर उसे तीन तलाक दे दिया क्योंकि उसने अपनी 13 महीने की बेटी की दवा के लिए रुपये मांगे थे।