फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad will be out 10 thousand auto.

गाजियाबाद से बाहर होंगे 10 हजार आटो

Mon, 29 Dec 2014 01:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 29 Dec 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad will be out 10 thousand auto.

परिवहन विभाग ने आटो फिटनेस के लिए नया नियम लागू कर दिया है। अब आटो का मालिक ही इसकी फिटनेस करा सकेगा, किसी दूसरी-तीसरी पार्टी को फिटनेस नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


आटो का चालान भी इसके मालिक के खिलाफ ही किया जाएगा। इससे शहर से 10 हजार से ज्यादा आटो बाहर हो जाएंगे।

शहर में जाम का मुख्य कारण आटो हैं। जनपद में आटो संचालन की क्षमता 12 हजार है, इसके विपरीत 33 हजार आटो-थ्री व्हीलर दौड़ रहे हैं।

इनमें से 18-20 हजार का संचालन शहर में हो रहा है। कमिश्नर ने आरटीए की बैठक में पिछले साल शहर में आटो परमिट पर रोक लगा दी थी।

सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे दो पहिया वाहन
ग्रीन ट्रिब्युनल के 15 साल पुराने वाहनों को एनसीआर से बाहर करने का सबसे ज्यादा प्रभाव दो पहिया वाहनों पर पड़ेगा। मार्च तक नया नियम लागू हो जाएगा।

मेरठ मंडल में चल रहे दोपहिया वाहन 50 फीसदी से ज्यादा हैं। दिल्ली और मेरठ मंडल के जिलों में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रीन ट्रिब्युनल ने प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed