{"_id":"5db6dc798ebc3e017a212bf8","slug":"ghaziabad-under-elevated-road-near-hindon-river-dump-waste-catches-fire-ncr-air-polluted","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः हिंडन नदी के पास फेंके गए कूड़े में लगी भीषण आग, एनसीआर की हवा हुई जहरीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः हिंडन नदी के पास फेंके गए कूड़े में लगी भीषण आग, एनसीआर की हवा हुई जहरीली
Mon, 28 Oct 2019 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 28 Oct 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में हिंडन नदी के किनारे फेंके गए कूड़े में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में हिंडन नदी के किनारे एलिवेटेड रोड के नीचे सोमवार सुबह कूड़े में भीषण आग लग गई। इस आग ने पूरे गाजियाबाद को धुएं की चादर से ढक लिया।
विज्ञापन
यह आग नगर निगम की बड़ी लापरवाही के चलते लगी, जिसका खामियाजा एनसीआरवासियों को कई दिनों तक प्रदूषण के रूप में भुगतना पड़ेगा। आग लगने के बाद धुआं फैलते ही राजनगर एक्सटेंशन समेत पूरे शहर में धुआं भर गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस और फायर के जवान मौके पर पहुंचे। शाम तक जवान आग बुझाने में लगे रहे, जिसमें पांच टैंकर पानी भी कम पड़ गया। तब जेसीबी से कूड़ा उठाकर नदी में डुबो कर आग बुझाई गई। हवा तेज होने से धुआं तेजी से फैल गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नगर निगम गाजियाबाद महीनों से शहर का कूड़ा, प्लास्टिक यहां डाल रहे थे, जबकि यह कूड़ा डालने की कोई जगह नहीं है। आज सुबह इस कूड़े में भयंकर आग लग गई। इस आग से इतना धुआं हुआ है कि पूरे NCR की हवा को बर्बाद कर सकता है।