{"_id":"5fab7d90f68efa596b6fc766","slug":"ghaziabad-taxi-driver-jumps-off-14th-floor-after-fight-with-wife-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पोती को घर लाने की बात पर हुआ दंपती में झगड़ा, पड़ोस में गई पत्नी तो 14वीं मंजिल से कूदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोती को घर लाने की बात पर हुआ दंपती में झगड़ा, पड़ोस में गई पत्नी तो 14वीं मंजिल से कूदा, मौत
Wed, 11 Nov 2020 11:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:31 AM IST
सार
- राजनगर एक्सटेंशन की स्टार रामेश्वरम सोसायटी में रहने वाले शख्स ने उठाया कदम
- मौका-मुआयना कर सिहानी गेट पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की स्टार रामेश्वरम सोसायटी में रहने वाले टैक्सी ड्राइवर राकेश पालीवाल (50) ने सोमवार शाम 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि पत्नी से विवाद के बाद राकेश पालीवाल ने यह कदम उठाया। घटना के दौरान सोसायटी के निवासियों व गार्डों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि राकेश पालीवाल खुद की टैक्सी चलाते थे। वह स्टार रामेश्वरम सोसायटी में 14वीं मंजिल पर फ्लैट में रहते थे। उनके बेटे-बहू किसी अन्य स्थान पर किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन
गत 8 नवंबर की शाम को उन्होंने पत्नी से कहा था कि वह दिवाली पर पोती को लेकर आएंगे। इस पर पत्नी ने मना किया था। पत्नी का कहना था कि वह उनसे हमेशा झगड़ते रहते हैं, ऐसे में बेटे-बहू या पोती उनके साथ कैसे रह पाएंगे।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। काफी देर बाद दोनों शांत हुए। बताया गया है कि सोमवार दोपहर को राकेश पालीवाल शराब पीकर घर पहुंचे। जिसके बाद उक्त बात को लेकर उनका पत्नी से फिर से विवाद हो गया।
पत्नी पड़ोसन के पास गई तो खिड़की से लगा दी छलांग
जांच-पड़ताल में पुलिस को पता चला कि विवाद के बाद राकेश पालीवाल की पत्नी पड़ोस में रहने वाली महिला के पास चली गई, जबकि राकेश पालीवाल फ्लैट में ही थे। कुछ देर बाद ही वह खिड़की पर पहुंचे और वहां से छलांग लगा दी।
14वीं मंजिल से गिरने के कारण राकेश पालीवाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसएचओ ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद टैक्सी चालक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
14वीं मंजिल से गिरने के कारण राकेश पालीवाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसएचओ ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद टैक्सी चालक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।