{"_id":"5c57cc4ebdec22691d36c7f8","slug":"ghaziabad-ssp-probed-sharda-chit-fund-scam-when-was-officer-in-cbi-during-2014-to-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद एसएसपी ने भी की थी शारदा चिट फंड घोटाले की जांच, अब कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद एसएसपी ने भी की थी शारदा चिट फंड घोटाले की जांच, अब कही ये बात
Mon, 04 Feb 2019 10:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के जिस शारदा चिट फंड घोटाले को लेकर रविवार रात कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, उसकी जांच गाजियाबाद एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने भी की थी। सीबीआई में तैनाती के दौरान वह जांच के सिलसिले में कई बार कोलकाता गए थे।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में 2009 में शारदा समेत 194 संदिग्ध कंपनियों ने करोड़ों लोगों का कई हजार करोड़ रुपये डकार लिया था। इस मामले की जांच गाजियाबाद के एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने भी की थी। एसएसपी वर्ष 2014 से 2017 तक सीबीआई में तैनात रहे थे।
विज्ञापन
इस अवधि के दौरान जांच के सिलसिले में कई बार वह कोलकाता गए थे। उन्होंने इस चर्चित केस की पड़ताल की थी। हालांकि अब एसएसपी ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि जब वह जांच करने गए थे तो सीबीआई में तैनात थे। अब वह सीबीआई में नहीं हैं, लिहाजा उस मामले से भी उनका कोई संबंध नहीं रहा है।
विज्ञापन