{"_id":"50e3c68de72947b57b64b28032c533d3","slug":"ghaziabad-police-guarding-bought-two-drone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद की निगहबानी को पुलिस ने खरीदे दो ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद की निगहबानी को पुलिस ने खरीदे दो ड्रोन
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 20 Feb 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों को ढूंढ निकालने, बदमाशों को पकड़ने और सांप्रदायिक झगड़े केदौरान अब गाजियाबाद पुलिस ड्रोन की मदद लेगी। इसके लिए लाखों रुपये की कीमत के दो ड्रोन खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में रखे एक छोटे और एक बड़े साइज के ड्रोन का जल्द ही ट्रायल किया जाएगा। इसकी पुष्टि आरआई परमानंद पांडे ने की है।
ड्रोन को गूगल मैप से कनेक्ट कर पुलिस आफिस से मॉनिटरिंग की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि ड्रोन से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और भी पुख्ता होगी। ड्रोन से घरों, बिल्डिंगों और खेतों में छिपे बदमाशों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
इससे पुलिस को खतरा भी कम होगा। रैलियों और बड़े कार्यक्रमों की सुरक्षा पुख्ता करने में भी मदद मिलेगी। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सांप्रदायिक झगड़े के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
ऐसे काम करेगा ड्रोन
दिल्ली की ड्रोन एक्सपर्ट इफ्फत अरकम ने बताया कि ड्रोन बैटरी और पेट्रोल के जरिये संचालित हैं। जो ड्रोन पुलिस इस्तेमाल करती है, उनकी कीमत 10 लाख से लेकर 40 लाख तक है।
उसी लिहाज से उनकी क्षमता होती है। ड्रोन केजरिये लाइव वीडियो और फोटोग्राफ लिए जा सकते हैं। छिपे व्यक्ति और चीजों को भी आसानी से देखा जा सकता है।