फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad on top in crime against women said women commission

रेप पीड़िता के एमएमएस की सीडी बिकने के बाद खुली गाजियाबाद की एक और शर्मनाक सच्चाई

Sun, 07 Aug 2016 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 07 Aug 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad on top in crime against women said women commission
महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय महिला आयोग में आने वाली सबसे ज्यादा शिकायतें यूपी से होती हैं। यूपी के जिलों में गाजियाबाद पहले नंबर पर है। यह जानकारी महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने दी।
विज्ञापन


रेखा शर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम के साथ दो दिन से गाजियाबाद आई हुई थीं। वह पुलिस लाइंस में क्राइम अगेंस्ट वुमन के तहत पीड़ितों की समस्याएं सुन रही थीं। शनिवार दोपहर उन्होंने भाजपा नेता अशोक गोयल के निवास (केजी-113) पर प्रेस कांफ्रेंस की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देशभर से जो शिकायतें आती हैं उनमें 60 प्रतिशत यूपी से होती हैं और बाकी 40 प्रतिशत में पूरा देश है। यूपी में गाजियाबाद से हर माह करीब 50 शिकायतें आती हैं, इसके बाद मेरठ, आगरा और बुलंदशहर से 20-30 शिकायतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो दिन में उन्होंने 53 समस्याओं का निस्तारण कराया। अधिकांश में आरोप लगाया गया कि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। जिन मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं थी, उनमें एफआईआर दर्ज कराई गई और जिन मामलों में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी, उनमें कार्रवाई करने को कहा गया।

इनमें तीन शिकायतें रेप की थी, बाकी मारपीट, प्रताड़ना और उत्पीड़न की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम हर माह अलग-अलग जिलों में जाकर पीड़ितों की समस्याएं सुनेगी और उनका निस्तारण कराएगी।

उन्होंने महिला थानेदार को काउंसलिंग में राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्यों को भी बुलाने के लिए कहा है, ताकि बेहतर काउंसलिंग हो सके। राष्ट्र्रीय महिला आयोग की टीम में रेखा शर्मा केअलावा टेक्निकल एडवाइजर मृदु, टेक्निकल एक्सपर्ट (लीगल) गीता राठी आदि थीं।

एमएमएस की सीडी बेचने के मामले में महिला आयोग सख्त

ghaziabad on top in crime against women said women commission

मुरादनगर में रेप पीड़िता के एमएमएस की सीडी बिकने के मामले में महिला आयोग ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि अगर ऐसा है तो यह बेहद दुखद है, इस पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसा करने के लिए उनसे कहा भी गया है।

बता दें कि पांच माह पहले मुरादनगर में एक युवती के साथ रेप किया गया था और उसका एमएमएस भी बनाया गया था, जिसकी अब सीडी बनाकर बिकने की चर्चा है। इसकी शिकायत पुलिस प्रशासनिक अफसरों और राष्ट्रीय महिला से आयोग से भी की गई है।

चार साल से बेटी के लिए भटक रहा पिता

ghaziabad on top in crime against women said women commission

पुलिस लाइंस में शनिवार को संजय नामक व्यक्ति राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम से मिला। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 2012 से गायब है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

संजय ने बताया कि वह चाय का खोखा चलाता है, उनकी बेटी (13) को कोठी में रहने वाली एक महिला ले गई थी, इसके बाद से वह गायब है। बाद में पता चला कि वह मेरठ में है। मेरठ पुलिस से शिकायत की गई।

दोनों जिलों की पुलिस पहले सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में मेरठ में रिपोर्ट दर्ज हुई, मगर लड़की अभी तक नहीं मिली है। गाजियाबाद पुलिस ने अभी तक आरोपी के बयान तक लेना मुनासिब नहीं समझा है। जांच कर रहे दरोगा सुभाष राणा को महिला आयोग की टीम ने मेरठ से बुलाया था।

दरोगा को एक माह के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने बताया कि इस मामले में अगर पुलिस ने एक माह के भीतर कार्रवाई नहीं की तो वह सीएम अखिलेश यादव से इसकी शिकायत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed