फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad News : Postmaster gets 10 years sentence in scam

पोस्टमास्टर को घोटाले में मिली 10 साल की सजा, सहायक को सात साल की

Sat, 13 Mar 2021 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Mar 2021 06:19 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News : Postmaster gets 10 years sentence in scam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सहारनपुर के डाकघर में हुए 6.24 लाख रुपये के घोटाले में सीबीआई की विशेष न्यायाधीश एकता सिंह की कोर्ट ने शुक्रवार को तत्कालीन पोस्टमास्टर को 10 साल व तत्कालीन डाक सहायक को सात साल कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने पोस्टमास्टर पर 3.5 लाख रुपये व डाक सहायक पर 90 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।

विज्ञापन


सहारनपुर डाकघर में 2005-06 में घोटाला हुआ था। उस समय डाकघर में कन्हैया लाल शर्मा पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत थे जबकि आदेश कुमार डाक सहायक के पद पर थे। दोनों पर आरोप लगा था कि उन्होंने धोखाधड़ी कर 13 पीपीएफ  खाताधारकों के साथ ठगी की है। 
विज्ञापन


दोनों लोग खाताधारकों द्वारा जमा किए गए रुपयों को अपने पास ही रख लेते थे और पासबुक में फर्जी एंट्री कर देते थे, जिससे खाताधारकों को इस बारे में पता ही नहीं चल पाता था। इस तरह से दोनों ने मिलकर 6.24 लाख रुपये का गबन किया था। जब पीड़ित अपने खातों से रुपये निकालने गए तब उन्हें इसके बारे में जानकारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की शिकायत आने पर सहारनपुर के तत्कालीन वरिष्ठ अधीक्षक पोस्ट एसएन शर्मा ने 2006 में सीबीआई से शिकायत की थी। सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की सुनवाई सीबीआई की विशेष न्यायाधीश एकता सिंह की अदालत में चल रही थी। 


अभियोजक की तरफ  से पेश साक्ष्यों व गवाहों के बयानों के आधार पर शुक्रवार को अदालत ने कन्हैया लाल शर्मा व आदेश कुमार को दोषी करार देते हुए 10 और सात साल की सजा सुनाई। दोनों पर अर्थदंड लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed