{"_id":"15a08ee0f04593d2c37c060ef147e44f","slug":"ghaziabad-new-delhi-emu-cancel-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आप रद्द ट्रेन का तो नहीं कर रहे इंतजार हैं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं आप रद्द ट्रेन का तो नहीं कर रहे इंतजार हैं?
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 23 Jan 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड की फुल ड्रेस रिर्हसल चलते गाजियाबाद से गुजरने वाली छह ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन
नई दिल्ली जाने वाली दो ईएमयू में से एक (64423) को रद्द किया गया है। जबकि दूसरी (64449) को वाया दिल्ली स्टेशन से नई दिल्ली स्टेशन रवाना किया जाएगा।
वहीं कानपुर शताब्दी समेत तीन ट्रेनें साहिबाबाद, गाजियाबाद और मेरठ में 15-15 मिनट केलिए रोकी जाएंगी।
रेलवे ने सुरक्षा की दृष्टि से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड और 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिर्हसल के चलते इन छह ट्रेनों केसंचालन में फेरबदल किया है। दिल्ली स्थित तिलक ब्रिज से पहले इन ट्रेनों को रोका जाएगा।
देर से आने वाली ट्रेनों में बदलाव नहीं
रेलवे अफसरों ने बताया कि जिन गाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है। यदि ये ट्रेनें समय से लेट आती हैं। तो इन्हें बिना रुकावट जाने दिया जाएगा। साथ ही 23 और 26 जनवरी को देरी से चलने वाली ट्रेनें यदि सुबह 10:30 बजे से 12 बजे के बीच गाजियाबाद से गुजरेंगी तो उन्हें रोका भी जा सकता है।
विज्ञापन