{"_id":"bf02c0746587490030ba7bae5e56de68","slug":"ghaziabad-moradabad-track-electric-train-on-trial-in-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल जनवरी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल जनवरी में
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Dec 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर हुए विद्युतीकरण के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द कराने के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने रेल राज्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जनवरी माह में इस ट्रैक पर ट्रायल किया जाएगा और ट्रायल सफल होने पर जल्द संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें कि इन दिनों गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण किया जा रहा है। इस ट्रैक पर विद्युतीकरण का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात की और बताया कि इस ट्रैक पर काफी धीमी गति से कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आश्वासन दिया कि इस ट्रैक पर जनवरी में ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन