फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad modinagar man killed by his friends face distorted with bricks

दोस्तों ने ईंट से पीट-पीटकर ली युवक की जान, पहचान छिपाने को कूच दिया चेहरा, अनाथ हुए छह बच्चे

Mon, 17 Aug 2020 11:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 17 Aug 2020 11:33 AM IST
सार

- कलछीना गांव की घटना, एक हत्यारोपी गिरफ्तार
- पुलिस बोली- नशे में किसी बात को लेकर दोस्तों में हुआ था विवाद

विज्ञापन
ghaziabad modinagar man killed by his friends face distorted  with bricks
Crime - फोटो : Twitter

विस्तार

गाजियाबाद से सटे मोदीनगर के भोजपुर थानांतर्गत कलछीना गांव में रविवार दोपहर दो युवकों ने ईंट से पीट-पीटकर दोस्त की हत्या कर दी। शव की पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया। पुलिस ने ईंट भट्ठे से शव को बरामद कर एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


भोजपुर के कलछीना गांव निवासी सलीम (35) पुत्र फैय्याज, पत्नी शमा व छह बच्चों के साथ रहता था। सलीम ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। लॉकडाउन के बाद भट्ठा बंद होने के कारण वह इधर-उधर मजदूरी कर घर चला रहा था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह गांव के ही दो लोग सलीम को साथ ले गए थे। लेकिन दोपहर बाद तक वह नहीं लौटा। इसी बीच दौसा बंजारपुर मार्ग स्थित ईंट भट्ठे के पास एक चेहरा कुचला हुआ शव मिलने की सूचना मिली। वे मौके पर पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त सलीम के रूप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलीम की हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। लोगों ने बताया कि घटनास्थल आरोपियों की बर्बरता बयां कर रहा था। ईंट से पीट-पीटकर सलीम की हत्या की गई थी और पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को ईंट से बुरी तरह से कुचल दिया गया।

सूचना के बाद भोजपुर पुलिस और सीओ मोदीनगर प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि नशे में दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। इसके इसके बाद सलीम की हत्या कर दी गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

अकेला था घर में कमाने वाला
सलीम की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सलीम परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी हत्या के बाद परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। 
 

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर गांव के ही साजिद और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर शाम साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed