फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad lover was marrying secretly lady teacher got to know went police station stop engagement

यूपीः चोरी छिपे शादी कर रहा था प्रेमी, भनक लगते ही शिक्षिका पहुंची थाने, कहा- शादी करो या जेल जाओ

Sat, 07 Mar 2020 02:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Mar 2020 02:11 PM IST
सार

- शादी का झांसा देकर शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करता आ रहा था आरोपी
- शादी करो या जेल जाओ की बात पर दोनों परिवारों में चल रहा मंथन, मांगा वक्त

विज्ञापन
Ghaziabad lover was marrying secretly lady teacher got to know went police station stop engagement
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर प्रेमी द्वारा शिक्षिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी जब चोरी छिपे किसी और लड़की से शादी करने लगा तो शिक्षिका ने बखेड़ा कर दिया।

विज्ञापन


थाने पहुंच उसने प्रेमी की सगाई रुकवाने की मांग की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सगाई रुकवा दी। शादी करो या जेल जाओ की दो टूक पर दोनों के परिजनों ने शादी पर मंथन शुरू कर दिया गया है। इसके लिए उन्होंने पुलिस से मोहलत मांगी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता गौतमबुद्धनगर के एक निजी स्कूल में टीचर है। आरोपी युवक पंजाब में रहता है और वहीं एक बैंक में जॉब करता है। इसके अलावा आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पूर्व घरेलू कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि युवक ने शिक्षिका को शादी करने का भरोसा दे दिया। इसके बाद युवक पंजाब से आया और शिक्षिका को मिलने के लिए नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उसने शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर युवक शादी की बात से मुकर गया।

शादी की भनक लगते ही पीड़िता थाने पहुंची
पुलिस के मुताबिक शिक्षिका को भनक लगी कि आरोपी युवक पंजाब में किसी दूसरी युवती से शादी कर रहा है और फिलहाल दोनों की सगाई है। इस पर पीड़िता ने बखेड़ा खड़ा कर दिया और नगर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। उसने आरोपी की सगाई रुकवाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

दोनों के परिजनों ने मांगी मोहलत
पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी युवक की सगाई रुकवा दी गई है। आरोपी के परिजनों को भी थाने बुलाया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच शादी करने को लेकर मंथन जारी है। युवती  ने साफ कह दिया है कि अगर युवक ने उसके साथ शादी नहीं की तो उसे जेल जाना होगा। पुलिस का कहना है कि कोई बात न बनने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed