फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad Loni man beaten to death on rod by iron road people kept watching making video

गाजियाबादः पहले पुलिस सोई फिर मूकदर्शक जनता बनाती रही वीडियो, लोनी में सरेआम युवक की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 29 Dec 2020 11:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 29 Dec 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Loni man beaten to death on rod by iron road people kept watching making video
लोनी में हत्या - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के लोनी थानाक्षेत्र में लोनी-खजूरी पुस्ता मार्ग पर हमलावरों ने फूलों की दुकान के विवाद में अजय शर्मा (35) को ऑटो से उतारने के बाद सरेआम रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने सोनिया विहार दिल्ली निवासी मुख्य आरोपी गोविंद शर्मा और उसके साथी अमित को गिरफ्तार कर लिया। घटना के वक्त मौजूद भीड़ में से कोई भी अजय को बचाने नहीं आया। आरोपी ने पूर्व में ही अजय को हत्या की धमकी दी थी पर पुलिस ने कार्रवाई के बजाय लीपापोती कर दी।
विज्ञापन


इस पर देर शाम एसएसपी कलानिधि नैथानी ने लापरवाही बरतने वाले दो एसआई व हेड कांस्टेबल धीरज चतुर्वेदी को सस्पेंड कर दिया। डीएलएफ चौकी इंचार्ज नवीन कुमार को भी लाइन हाजिर करते हुए जांच एसपी ग्रामीण को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला सुपोल में रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद शर्मा कई साल से लोनी-खजूरी पुस्ता मार्ग स्थित श्री महाकाल शक्ति पीठ मंदिर में रह रहे हैं। सोमवार को उनका बेटा अजय शर्मा (35) दिल्ली काम पर जाने के लिए घर के पास से एक ऑटो में बैठ गया।

अजय को ऑटो से उतारकर लोहे की रॉड से पीटने लगे

बताया गया कि दोपहर करीब 12 बजे एक किमी दूर पहुंचते ही रास्ते में खड़े गोविंद व उसके अज्ञात साथी ने खजूरी पुस्ता मार्ग पर ऑटो रोककर अजय को ऑटो से उतार लिया। अजय कुछ समझ पाता, इससे पहले ही दोनों ने उसे लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया।

करीब 10 मिनट तक दोनों ने अजय को बुरी तरह पीटा। बेसुध व लहूलुहान होने पर हमलावर उसे छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से अजय को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने गोविंद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

गोविंद ने चाकू लहराकर दी थी हत्या की धमकी

अजय सुबह मंदिर में बनी फूल-प्रसाद की दुकान संभालता था। मंदिर के किनारे सोनिया विहार दिल्ली निवासी गोविंद शर्मा भी फूलों की दुकान चलाता है। परिजनों के मुताबिक, मंदिर के गेट पर फूलों की दुकान लगाने को लेकर गोविंद और अजय में अक्सर झगड़ा होता था।

करीब सात माह पूर्व पुलिस ने गोविंद की दुकान मंदिर के दूसरे गेट से हटा दी थी। इसके बाद गोविंद मंदिर के पहले गेट के पास दुकान लगाने लगा। गत नौ अप्रैल को गोविंद और अजय के भाई संजय में झगड़ा हुआ था। दोनों में मारपीट हुई थी।

गोविंद चाकू लेकर मंदिर में आया था और मारने की धमकी दे रहा था। पूर्व में हुए झगड़े का वीडियो परिजनों के पास है, जिसमें गोविंद चाकू लहराकर हत्या की धमकी देता नजर आ रहा है। संजय ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी थी लेकिन बाद में दोनों का समझौता हो गया था।

झगड़े के बाद गोविंद अजय व उसके परिवार से रंजिश मानने लगा था। उसी झगड़े का बदला लेने के लिए गोविंद ने अजय की जान ले ली। परिजनों के मुताबिक समझौते के बाद भी गोविंद मंदिर के बाहर दुकान लगाता था, जिसको लेकर झगड़ा होता था।

तीन पुलिसवाले सस्पेंड

मृतक अजय के परिजनों द्वारा अप्रैल माह में दी गई शिकायत पर कार्रवाई न करने के आरोपों पर एसएसपी ने सीओ लोनी को जांच सौंपी थी। देर रात जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने एसआई शशिपाल भारद्वाज, एसआई अंकित कुमार बालियान व हेड कांस्टेबल धीरज चतुर्वेदी को सस्पेंड कर दिया।

साथ ही एसएसपी ने क्षेत्र में व्याप्त वैमनस्यता की पर्याप्त जानकारी न होने पर डीएलएफ चौकी इंचार्ज नवीन कुमार पर भी गाज गिरी है। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करते हुए पूरे प्रकरण की जांच एसपी ग्रामीण को दी है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
एसपी ग्रामीण डॉ. इरज राजा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई थीं। मुख्य आरोपी गोविंद को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपने साथी का नाम अमित बताया जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

लापरवाही किसी सूरत में क्षम्य नहीं : एसएसपी
घटना के बाद तल्ख तेवर दिखाते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिसकर्मियों को चेतावनी जारी की। उन्होंने अन्य सभी थाना व चौकी प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार की कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल गंभीरता से लेकर संज्ञान लिया जाए। किसी तरह की लापरवाही किसी सूरत में क्षम्य नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed