योगी सरकार का एलान- विक्रम जोशी के परिवार को देगी 10 लाख की मदद, पत्नी को नौकरी
गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की आज सुबह ही मौत हो गई। इन्हें स्कूटी सवार बदमाशों ने सोमवार देर रात गोली मारी थी, जिसके बाद गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था। आज सुबह इन्होंने दम तोड़ दिया, इनकी मौत के बाद अब यह मामला राजनीतिक हो गया है। मौत के बाद जहां विक्रम के साथी पत्रकार अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं इस मामले पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं और परिवार को सांत्वना दी है। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स...
विस्तार
योगी सरकार ने विक्रम जोशी के परिवार के लिए किया ये एलान
उत्तर प्रदेश सरकार ने विक्रम जोशी की पत्नी को नौकरी, परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद और तीनों बच्चों की मुफ्त पढ़ाई की घोषणा की है। डीएम ने यशोदा अस्पताल में पहुंचकर सरकार की घोषणा की जानकारी दी है।
गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने की कड़ी निंदा
पत्रकार विक्रम जोशी पर जानलेवा हमले और उसके कारण हुई मौत के मामले पर गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन का कहना है कि अभियुक्तों की जमानत याचिका का बार एसोसिएशन द्वारा विरोध किया जाएगा और विक्रम जोशी के परिवार को नि:शुल्क विधिक परामर्श प्रदान किया जाएगा।
विक्रम जोशी के परिवार को 2 लाख की आर्थिक मदद देगी समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी विक्रम जोशी के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। इसके साथ ही पार्टी ने मांग की है कि योगी सरकार पत्रकार के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे और बच्चों की पढ़ाई का इंतजाम भी करेे।
कांग्रेस ने बोला यूपी सरकार पर हमला
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने विक्रम जोशी की हत्या के बाद योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। सुरजेवाला ने कहा, गाजियाबाद में अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध कर रहे पत्रकार विक्रम जोशी की निर्मम हत्या ने पूरे उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का चेहरा बेनकाब कर दिया है।
This incident has revealed that 'Gunda raj' is prevailing in Uttar Pradesh. It is clear there is no law and order in the state: Randeep Surjewala, Congress on journalist Vikram Joshi's murder in Ghaziabad pic.twitter.com/DuQ3eE2Jxv
— ANI UP (@ANINewsUP) July 22, 2020
राहुल जा सकते हैं विक्रम जोशी के घर, सीएम करेंगे परिजनों से बात
जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पत्रकार विक्रम जोशी के घर जाकर परिजनों से भेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही यह भी खबर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विक्रम के परिजनों से फोन पर बात करेंगे।
डीएम ने मान ली मांगें
विक्रम जोशी के परिवार को 10 लाख की आर्थिक मदद, योग्यता के अनुसार पत्नी को नौकरी, बच्चों की मुफ्त शिक्षा और सुरक्षा की मांग को डीएम गाजियाबाद ने मान लिया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर योगी सरकार पर उठाए सवाल
विक्रम जोशी की मौत के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर उनके परिवार से सांत्वना जताई है। राहुल ने ट्वीट में लिखा, 'अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गयी। शोकग्रस्त परिवार को मेरी सांत्वना। वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज।'
अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गयी। शोकग्रस्त परिवार को मेरी सांत्वना।
वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 22, 2020
डीएम ने दिए ये आश्वासन
विक्रम जोशी के परिजन और साथी पत्रकार मांग कर रहे हैं कि सरकार विक्रम के बच्चों की मुफ्त पढ़ाई, विक्रम जोशी की पत्नी को नौकरी, परिवार को आर्थिक मदद और सुरक्षा दे। इस पर डीएम ने इन लोगों से मिलकर सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
आईजी प्रवीण कुमार पहुंचेंगे यशोदा अस्पताल, पूरे प्रकरण से नाराज हैं सीएम योगी
मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि पत्रकार विक्रम जोशी के साथ हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री नाराज हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रकरण पर डीजीपी से संज्ञान लेने को कहा है। डीजीपी ने गाजियाबाद पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई गई है।
ममता बनर्जी ने भी जताया शोक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पत्रकार विक्रम जोशी की मौत पर शोक जताया है और कई सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं निडर पत्रकार विक्रम जोशी की मौत पर शोक व्यक्त करती हूं। उन्हें यूपी में अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए मारा गया। देश में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। आवाजों को दबाया जा रहा है। पत्रकारों को भी बख्शा नहीं जा रहा। स्तब्ध हूं।'
My heartfelt condolences to the family of Vikram Joshi, a fearless journalist who passed away today. He was shot in UP for filing an FIR to book his niece’s molesters. An atmosphere of fear has has been created in the country. Voices being muzzled. Media not spared. Shocking.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) July 22, 2020
विक्रम जोशी के परिवार से मिलने पहुंचे एमएलसी राकेश यादव
एमएलसी राकेश यादव आज सुबह ही विक्रम के परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही आश्वासन भी दिया कि विक्रम के हत्यारों को उचित सजा मिलेगी।
विक्रम जोशी के साथी पत्रकार अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं
पत्रकार की मौत के बाद उनके परिजन और साथी पत्रकार यशोदा अस्पताल के बाहर ही प्रदर्शन कर रहे हैं।
Ghaziabad: A group of journalists hold protest against the murder of Journalist Vikram Joshi.
Vikram Joshi passed away today. He was shot at in Vijay Nagar area on 20th July by unknown persons. 10 people have been arrested in the case so far. pic.twitter.com/TZjjiMqv00
— ANI UP (@ANINewsUP) July 22, 2020