{"_id":"5f732779dfdd8a3a5a7bfd6c","slug":"ghaziabad-ipl-betting-three-youth-arrest-one-absconding-police-probing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः आईपीएल पर सट्टा लगाते तीन आरोपी गिरफ्तार, एक युवक मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः आईपीएल पर सट्टा लगाते तीन आरोपी गिरफ्तार, एक युवक मौके से फरार
Tue, 29 Sep 2020 05:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 29 Sep 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले तीन गिरफ्तार
- फोटो : प्रभात पांडेय
आईपीएल शुरू होते ही जहां खेल प्रेमी खुश हो जाते हैं, वहींं सटोरियों के अरमानों में पंख लग जाते हैं। हालांकि ज्यादातर बार पुलिस अवैध रूप से लगाए जा रहे इन सट्टा का पोल खोल कर रख देती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में जहां से पुलिस ने सटोरियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम पुलिस ने अभयखण्ड क्षेत्र से आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दिल्ली के करावल नगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
वहीं गिरफ्तार आरोपियों के साथ ही मौजूद एक सटोरी मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, मोबाइल और सट्टे की पर्ची बरामद की है। पुलिस की ओर से 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन