{"_id":"5f1d5a396995c1126e26c8e4","slug":"ghaziabad-fortune-residency-society-plaster-of-ceiling-falls-panic-among-residents","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : फॉर्चून रेजिडेंसी सोसायटी के फ्लैट के लेंटर का प्लास्टर गिरा, रेजिडेंट्स में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : फॉर्चून रेजिडेंसी सोसायटी के फ्लैट के लेंटर का प्लास्टर गिरा, रेजिडेंट्स में दहशत
Sun, 26 Jul 2020 03:56 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 26 Jul 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
फॉर्चून रेजिडेंसी सोसायटी के फ्लैट के लेंटर का प्लास्टर गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की फॉर्चून रेजिडेंसी सोसायटी के सी टावर फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरने से शनिवार देर रात अफरा तफरी मच गई। रेजिडेंट्स में इसे लेकर दहशत बन गई। उन्होंने बिल्डर पर बिल्डिंग में घटिया मटीरियल लगाने का आरोप लगाया। इसको लेकर वे जीडीए से भी शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
फ्लैट मालिक सुनील कौशिक ने बताया कि शनिवार रात वह डायनिंग हॉल में खाना खाकर उठे ही थे कि थोड़ी देर बाद ही छत का करीब 3 फीट चौड़ा प्लास्टर का हिस्सा भरभरा कर डाइनिंग टेबल पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां परिवार का कोई सदस्य नहीं बैठा हुआ था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
उनका कहना है कि बिल्डर ने बिल्डिंग के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया है इसकी वजह से ऐसा हुआ है। इससे पहले बीते दिनों आए भूकंप के दौरान बिल्डिंग के कुछ हिस्सों में दरारें आ गई थी। बिल्डर की ओर से उन्हें रिपेयर करा दिया गया था। उनका कहना है कि घटिया निर्माण सामग्री की शिकायतों है जीडीए में कई बार लिखित रूप से और कई बार मौखिक रूप से कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। जीडीए अधिकारी भी शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन