फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad: Delhi Police constable commits suicide by hanging.

गाजियाबाद: मोदीनगर के गांव में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने फंदे से लटककर खुदकुशी की, घटना की जांच में जुटी टीम

Fri, 02 Oct 2026 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Oct 2026 12:41 AM IST
सार

मोहित शर्मा दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे वर्तमान में उनकी तैनाती कड़कड्डूमा में चल रही थी।

विज्ञापन
Ghaziabad: Delhi Police constable commits suicide by hanging.
मोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर के गांव ईसापुर में बृहस्पतिवार रात दिल्ली पुलिस के सिपाही ने फंदें से लटक कर खुदकुशी कर ली। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस को घटना की जानकारी लगी। गांव ईसापुर निवासी 28 वर्षीय मोहित शर्मा दिल्ली पुलिस में सिपाही थे। बृहस्पतिवार को मोहित शर्मा अपने घर आए हुए थे। शाम को परिजनों से बात करने के बाद वह कमरे में चले गए। मगर रात करीब दस बजे तक बाहर नहीं निकले तो परिजन कमरे में गए तो वहां मोहित शर्मा फंदे से लटके मिले। 

विज्ञापन


परिजन मोहित शर्मा को फंदे से उतार कर मोदीनगर के जीवन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्स्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मोहित शर्मा दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे वर्तमान में उनकी तैनाती कड़कड्डूमा में चल रही थी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी लगी। जांच के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed