{"_id":"6abe7f07dc3f20de8a09c1ae","slug":"health-schemes-should-be-resolved-within-the-stipulated-timeframe-dr-pankaj-kumar-singh-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157461-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य योजनाओं का तय समय में हो समाधान : डॉ. पंकज कुमार सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य योजनाओं का तय समय में हो समाधान : डॉ. पंकज कुमार सिंह
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन का निरीक्षण किया, कार्यक्रम
-स्वास्थ्य मंत्री ने डीएसएचएम कार्यालय का निरीक्षण कर टीबी, डायलिसिस समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (डीएसएचएम) कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी और सामने आ रही कमियों का तय समय में समाधान करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने टीबी उन्मूलन, डायलिसिस, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, एनीमिया नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोग, रोग निगरानी और वेक्टर जनित रोग नियंत्रण समेत कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों, तकनीशियनों, कार्यक्रम अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर कामकाज और उनकी जरूरतों को समझा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचना जरूरी है। इसके लिए फील्ड टीमों, स्वास्थ्य संस्थानों और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। उन्होंने परिचालन संबंधी कमियों को तत्काल दूर करने और कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने स्वास्थ्यकर्मियों को जरूरी सुविधाएं और सहयोग समय पर उपलब्ध कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य ढांचे में सुधार के लिए पीडब्ल्यूडी को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।