फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad crime news brides uncle shot dead during wedding ceremony

हापुड़: दूल्हों के चाचा की हत्या से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, मौके पर पहुंचे एसएचओ

Mon, 25 Nov 2019 06:15 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 25 Nov 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad crime news brides uncle shot dead during wedding ceremony
परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ में पिछले दिनों बारातियों के बीच घुसकर युवक को गोली मारने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। गुस्साए परिजनों ने सोमवार शाम अनंगपुर चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया और रास्ते में जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


पीड़ित परिवार की मांग है कि मृतक सुधीर के छोटे भाई को पुलिस सुरक्षा दी जाए। और भविष्य में किसी तरह की घटना होने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करे। जाम की सूचना पर एसएचओ सुराजकुंड मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी लेकर उन्हें आश्वस्त किया। 

विज्ञापन

क्या है मामला?

हापुड़ के गांव उदयरामपुर नंगला में रविवार को विजय सिंह की दो बेटियों आरती और ज्योति की शादी थी। दोनों की शादी फरीदाबाद के गांव अनंगपुर निवासी देवेंदर सिंह के पुत्र सचिन और सागर से थी। शाम करीब छह बजे दुल्हनों की विदाई की तैयारी चल रही थी। लड़के पक्ष के लोग मंडप में बैठे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और दूल्हे के चाचा सुधीर (40) को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब छह-सात गोलियां लगने से सुधीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात से विवाह स्थल पर भगदड़ मच गई और लोग दहशतजदा हो गए।  


घायलों में लड़के के जीजा व एक 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है। हत्या के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गए। देर शाम एएसपी सर्वेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं घायलों को गाजियाबाद स्थित कोलंबिया व गौतमबुद्धनगर के दादरी स्थित नवीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed