{"_id":"5f019c06ea99e650483025d7","slug":"ghaziabad-couple-committs-suicide-just-after-few-days-of-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के दो दिन बाद दूल्हे और तीन दिन बाद दुल्हन ने की आत्महत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के दो दिन बाद दूल्हे और तीन दिन बाद दुल्हन ने की आत्महत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Sun, 05 Jul 2020 03:00 PM IST
प्राची प्रियम
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 05 Jul 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
शादी के बाद विशाल और निशा
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-1 में दंपति की आत्महत्या के बाद अब कविनगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के दो दिन बाद दूल्हे और तीन दिन बाद दुल्हन ने आत्महत्या कर ली। दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी तो अगले ही दिन मायके में दुल्हन ने फंदा लगा लिया।
घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस का कहना है कि दोनों में से किसी का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए छानबीन की जा रही है।
गोविंदपुरम क्षेत्र के आरकेपुरम कॉलोनी निवासी विशाल (26) गोविंदपुरम के डी-ब्लॉक में अपना कोचिंग सेंटर चलाता था। वह तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। गत 29 जून को विशाल की शादी कैलाशपुरम निवासी निशा के साथ हुई थी।
विज्ञापन
निशा नोएडा के सेक्टर-16 स्थित डाइवर्सलिंक कंपनी में एचआर मैनेजर थी। निशा का परिवार मूलरूप से बुलंदशहर के रहना गांव का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक फ्रेंड सर्किल के जरिए वर्ष 2014 में विशाल और निशा की मुलाकात हुई थी तभी से दोनों प्रेम संबंध में थे। दोनों के परिवारों को इसकी जानकारी भी थी।
घर से घूमने निकला था, ट्रेन के आगे कूद गया
परिजनों के मुताबिक विशाल गत दो जुलाई की सुबह सात बजे घूमने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। शाम तक इंतजार के बाद रात करीब 9 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल में ट्रेन से कटे युवक का फोटो दिखाया तो परिजनों ने उसकी शिनाख्त विशाल के रूप में की। पुलिस ने उन्हें बताया कि विशाल ने कविनगर क्षेत्र में अवंतिका फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मायके ले गए परिजन, वहां दुल्हन ने लगाया लिया फंदा
विशाल की मौत के बाद मायका पक्ष के लोग तीन जून (शुक्रवार) को निशा को घर ले गए। देर रात तक परिजन निशा को ढांढस बंधाते रहे और फिर सभी लोग एक कमरे में सो गए। देर रात किसी वक्त निशा दूसरे कमरे में पहुंची और पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात मां की आंख खुलने पर उन्होंने निशा को फंदे पर लटका देखा तो घटना का पता चला।
कई सालों से एक दूसरे के घर जाते थे निशा और विशाल
दोनों के परिजनों का कहना है कि उन्हें निशा व विशाल के संबंध के बारे में पता था और उससे कोई एतराज भी नहीं था। विशाल और निशा कई वर्षों से एक दूसरे के घर आते-जाते थे। परिजन खुद दोनों से शादी के लिए कई बार कह चुके थे।
शादी से पहले से ही निशा और विशाल सभी त्योहार एक साथ मनाते थे। साल भर पहले विशाल ने नई कार खरीदी थी। इस दौरान भी वह निशा को साथ लेकर गया था। इसके अलावा कोचिंग सेंटर की शुरुआत को कराए गए पूजन में भी निशा और उसके परिजन साथ थे।
सीमित लोगों की मौजूदगी में घर में ही हुई थी शादी
आपसी रिश्ते को लेकर निशा और विशाल काफी खुश थे। परिजनों के कहने पर गत 29 जून को सीमित रिश्तेदारों की मौजूदगी में निशा के घर में दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों परिवारों में खुशी थी, लेकिन निशा और विशाल द्वारा उठाए गए कदम से सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

न सुसाइड नोट छोड़ा न ही परिजनों को कुछ बताया
शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन द्वारा आत्महत्या करने की घटना पहेली बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने न तो कोई सुसाइड नोट छोड़ा और न ही परिजनों को कुछ बताया। अंदेशा जताया जा रहा है कि शादी के बाद विशाल और निशा के बीच कुछ हुआ जिसे विशाल बर्दाश्त नहीं कर सका और आत्महत्या कर ली।
विशाल के वियोग में निशा ने भी मौत को गले लगा लिया। हालांकि दबी जुबान में निशा के परिजनों का कहना है कि विशाल को अपने परिजनों से शिकायत थी। विशाल की मौत के बाद निशा की बातचीत से ऐसा एहसास हुआ था।
एसएचओ कविनगर मोहम्मद असलम ने बताया कि शादी के बाद पहले दूल्हा और फिर दुल्हन ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट न मिलने के कारण आत्महत्या का पता नहीं लग सका है। परिजनों ने किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।