फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad coronavirus infected woman dead body lied for 6 hours in vehicle as ambulance do not come for last rites

संवेदनहीनताः कोरोना संक्रमित महिला के अंतिम संस्कार को छह घंटे बाद मिली एंबुलेंस

Thu, 27 Aug 2020 02:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 27 Aug 2020 02:00 PM IST
सार

- स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, दोपहर तीन बजे पहुंची एम्बुलेंस

- परिवार के लोग कोरोना हेल्पलाइन नंबर पर लगातार कर रहे थे संपर्क

विज्ञापन
Ghaziabad coronavirus infected woman dead body lied for 6 hours in vehicle as ambulance do not come for last rites
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

साहिबाबाद में कोविड-19 से बुजुर्ग की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मामला लोनी-भोपुरा रोड की एक सोसायटी का है। बुधवार की सुबह 65 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत होने के बाद उनका शव छह घंटे तक गाड़ी में रहा।

विज्ञापन


परिवार के लोग स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क करते रहे। दोपहर करीब तीन बजे एम्बुलेंस पहुंचने के बाद परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की। वहीं, परिवार के पांच सदस्यों को भी कोरोना संक्रमित होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


नाम न छापने का अनुरोध करते हुए सोसायटी में एओए के एक पदाधिकारी ने बताया कि जी ब्लॉक में 65 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ रहती थीं। कुछ दिनों पहले उनकी तबीयत खराब होने के बाद परिवार ने उनका दिल्ली के अस्पताल में कोविड-19 टेस्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से रिपोर्ट आने के बाद प्रबंधन ने उन्हें गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा। सोसायटी के सूत्र ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह दिल्ली से लौटकर गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती होने के लिए जा रहे थे। इस बीच परिवार के लोग कोरोना हेल्पलाइन पर सम्पर्क कर रहे थे। मगर रास्ते में ही बुजुर्ग महिला की मौत होने के बाद परिवार के लोग वापस घर लौट आए।

करीब नौ बजे उन्होंने गाड़ी को सोसायटी के कम्पाउंड में खड़ा कर दिया। इसके बाद एओए को सूचना दी। एओए ने भी कोविड-19 हेल्पलाइन पर फोन कर एम्बुलेंस भेजने के लिए कहा। उधर, कोरोना संक्रमण फैलने के डर से सोसायटी से कोई भी शव को हाथ नहीं लगा रहा था।

ऐसे में करीब छह घंटे तक शव गाड़ी के अंदर ही रहा। दोपहर तीन बजे स्वास्थ्य विभाग से एम्बुलेंस पहुंचने के बाद मृतका का अंतिम संस्कार हो सका। इसके बाद परिवार के पांचों सदस्य भी होम क्वारंटीन हो गए।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। कोरोना संक्रमित मरीज की सूचना मिलने के बाद एम्बुलेंस तुरंत रवाना हो जाती है। इस मामले में दिल्ली से रिपोर्ट देरी से मिलने और कागजी कार्रवाई करने में दिक्कत आ गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed