फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad cops allegedlly gangrapes a woman in police station

'15 हजार ले लिए, रेप कर लिया.... अब बस करो'

Wed, 29 Jul 2015 02:40 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 02:40 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad cops allegedlly gangrapes a woman in police station

विजयनगर सेक्टर-9 पुलिस चौकी में बंद पति को छुड़ाने गई महिला से पीसीआर पर तैनात दो सिपाहियों ने गैंगरेप किया। 15 हजार रिश्वत लेकर पति को चौकी से छोड़ा।

विज्ञापन


इसके बाद 10 हजार रुपये और मांगे। नहीं देने पर पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। परेशान होकर महिला ने सिपाहियों से बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली, जिसमें सिपाही महिला को पैसे न देने पर धमका रहे हैं।
विज्ञापन


महिला कह रही है कि 15 हजार ले लिए, रेप कर लिया...अब बस करो। महिला ने एसएसपी और एसपी सिटी से इसकी शिकायत की और सुबूत के तौर पर रिकॉर्डिंग सुनवाई।

पति को छुड़ाने गई थी महिला

Ghaziabad cops allegedlly gangrapes a woman in police station

एसएसपी ने दोनों पुलिसवालों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार करा दिया। एसपी सिटी डॉ. अजयपाल से की गई शिकायत में महिला ने बताया कि 22 जुलाई को उसके पति को लैपर्ड 23 पर तैनात दो सिपाही जितेंद्र कुमार चंदेल और विकास त्यागी घर के पास पार्क से उठा ले गए।

विकास सहारनपुर और जितेंद्र कानुपर नगर का है। इसकी जानकारी हुई तो पति को छुड़ाने के लिए वह विजयनगर सेक्टर-9 पुलिस चौकी पहुंची। सिपाहियों से पति को छोड़ने की मांग की।

पति को छोड़ने के एवज में सिपाहियों ने उससे 15 हजार रुपये लिए और उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद पति को छोड़ा।

ऐसे फंसाया पुलिसवालों को जाल में

Ghaziabad cops allegedlly gangrapes a woman in police station

महिला का आरोप है कि सिपाही कॉल कर उस पर 10 हजार रुपये और देने के लिए दबाव बनाने लगे, रुपये देने से मना करने पर उसके पति को झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी देने लगे।

सिपाहियों की प्रताड़ना से त्रस्त होकर उसने सोमवार को उनकी बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। रिकॉर्डिंग में विकास त्यागी से महिला ने कहा कि तुम दोनों ने मेरे साथ रेप किया, 15 हजार रुपये ले लिए, अब बस करो...वरना तुम्हारी शिकायत एसएसपी से करूंगी।

यह सुनकर सिपाही विकास फोन पर महिला से बोला कि ‘हां...हमने तेरा रेप किया है, जा कर ले जिससे शिकायत करनी है, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।’

विज्ञापन

एक सच ये भी है जो चौंका देगा

Ghaziabad cops allegedlly gangrapes a woman in police station

करीब सवा मिनट की इस रिकॉर्डिंग को महिला ने एसपी सिटी को सुनवाया और सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी। मामला एसएसपी धर्मेंद्र सिंह के संज्ञान में आया तो वे भी विजयनगर थाने पहुंचे। रिकॉर्डिंग सुनी, पीड़िता से बात की और आरोपियों को भी बुलाया। दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

हाल ही में जेल से छूटी है महिला
एसपी सिटी ने बताया कि महिला हाल ही में जेल से छूटी है, उसने एक लड़की को उसकी इच्छा के बगैर जबरन अपने पास रखा हुआ था। लड़की को गलत काम करने के लिए उकसाया था। इसी आरोप में महिला को विजयनगर पुलिस ने जेल भेजा था।

सिपाही बोले, अवैध धंधा बंद कराने पर लगाया रेप का आरोप

Ghaziabad cops allegedlly gangrapes a woman in police station

आरोपी सिपाहियों ने बताया कि महिला और उसका पति अवैध धंधा करते हैं, शराब की तस्करी करते हैं। उनके इस अवैध धंधे को बंद करवा दिया तो महिला ने रेप का झूठा आरोप लगाकर उन्हें फंसाया है।

तैश में बोल गए सिपाही, महिला ने रिकॉर्डिंग को बनाया हथियार
आरोपी सिपाही की मानें तो महिला ने उसे बार बार धमकी दी तो वह ऐसा तैश में आकर बोल गया, जिसे आधार बनाकर महिला ने शिकायत कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed