{"_id":"5e4469eb8ebc3ee5991be636","slug":"ghaziabad-celebratory-firing-in-engagement-grooms-brother-get-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : सगाई में हर्ष फायरिंग, दूल्हे के भाई को लगी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : सगाई में हर्ष फायरिंग, दूल्हे के भाई को लगी गोली
Thu, 13 Feb 2020 02:41 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर थानाक्षेत्र में सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग से दूल्हे के मौसेरे भाई को गोली लग गई। पेट में गोली लगते ही अफरातफरी मच गई। आननफानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत सामान्य बनी है। दूल्हे के भाई ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कविनगर के डी-ब्लॉक महिंद्रा एंक्लेव निवासी अमित शर्मा ने बताया कि उनके पिता उमेश शर्मा की मौत हो चुकी है। बीते दिनों उनके छोटे भाई सुमित का रिश्ता तय हुआ था। पिछली 10 फरवरी को सगाई समारोह का था। कार्यक्रम में आस-पड़ोस के अलावा रिश्तेदार भी आए हुए थे। अमित शर्मा का कहना है कि लंकापुरी मोदीनगर निवासी मौसा-मौसी के साथ मौसेरा भाई दिपांशु शर्मा भी सगाई में आया था।
विज्ञापन
घर के पास ही टेंट लगा था और दिपांशु टेंट के अंदर खड़ा था। इसी दौरान किसी ने गोली चला दी, जो दिपांशु के पेट में जा घुसी। फायरिंग की आवाज सुनते ही पंडाल में अफरातफरी मच गई। दिपांशु लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद परिजनों ने उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
किसने चलाई गोली, फोटो-वीडियो खंगालेगी पुलिस
एसएचओ मोहम्मद असलम का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली किसने चलाई, उसका नाम बताने को कोई तैयार नहीं है। दूल्हे के भाई की तहरीर पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया गया है। गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान के लिए सगाई समारोह में बनाई गई वीडियो व फोटोग्राफ की मदद ली जाएगी।