{"_id":"7479a5d58494ea8a60911873c42f2d88","slug":"ghaziabad-bus-will-be-at-the-kids-zone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद बस अड्डे पर बनेगा ‘किड्स जोन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद बस अड्डे पर बनेगा ‘किड्स जोन’
प्रिया गौतम/अमर उजाला, कौशांबी
Updated Fri, 07 Nov 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद बस अड्डे पर बच्चों के साथ बसों का इंतजार करना यात्रियों को भारी नहीं पड़ेगा। इसके लिए रोडवेज ने लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे की तर्ज पर यहां भी किड्स जोन बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बसों का इंतजार करने के दौरान 10 साल तक के बच्चे किड्स जोन में नि:शुल्क झूले, खिलौने, ट्राई साइकिल, अप्पू की सवारी और अन्य इनडोर गेम्स का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
आरएम पीके बोस ने बताया कि बस अड्डे पर किड्स जोन के निर्माण के लिए एक हजार वर्ग फुट जगह खाली कराई गई है।
इसका प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज दिया गया है। एस्टीमेट भी तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही एक हफ्ते में निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन