{"_id":"5e8ca7038ebc3e6fc1299f82","slug":"ghaziabad-49-reports-came-negative-31-new-samples-sent-for-test-48-people-quarantined","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : लगातार तीसरे दिन 49 रिपोर्ट आई निगेटिव, 31 नए सैम्पल जांच को भेजे गए, 48 लोग किए गए क्वारंटीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : लगातार तीसरे दिन 49 रिपोर्ट आई निगेटिव, 31 नए सैम्पल जांच को भेजे गए, 48 लोग किए गए क्वारंटीन
Tue, 07 Apr 2020 09:44 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी सभी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को 49 रिपोर्ट आई सभी निगेटिव हैं, इसमें से 40 जमाती हैं। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि 48 नए लोगों को क्वारंटीन किया गया है, इसमें से एक भी जमाती नहीं है। इसी के साथ मंगलवार को 31 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने पांच शिक्षण संस्थानों में क्वारंटीन सेंटर एवं दो अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए अभिहित किया है। अब तक जिले में 24 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें तीन इलाज के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं। एक मरीज का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 20 मुरादनगर में भर्ती हैं, उनमे से 13 जमाती हैं।
विज्ञापन
जिला अधिकारी ने नए क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए बीबीडीआईटी में 200 बेड, सिकरोड़ स्थित आईडियल इंस्टीटयूट में 100 बेड, मटियाला स्थित जनहित कॉलेज में 100 बेड, एबीईएस कॉलेज में 125 बेड और लाल कुंआ स्थित आईएमएस कॉलेज में 490 कमरे, अधिग्रिहत करके स्वास्थ्य विभाग को सौंपे हैं। यहां मरीजों को क्वारंटीन करने के साथ जरूरत पड़ने पर आइसोलेशन में भी रखा जा सकता है।
विज्ञापन
जबकि अभी तक संतोष अस्पताल, सुंदरदीप आयुर्वेदिक चिकित्सालय, सूर्या अस्पताल, आरकेजीआईटी और ट्रोनिका सिटी स्थित आवास एवं विकास परिषद के अतिथि गृह में क्वारंटीन सेंटर संचालित किए जा रहे हैं।
दो अस्पतालों में बनाया जा रहा आइसोलेशन सेंटर
नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में 50 बेड का आईसोलेशन वॉर्ड और एनएच-9 स्थित कोलंबिया एशिया अस्पताल में 95 बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाने के लिए दोनों अस्पतालों का भवन एवं चिकित्सकीय संसाधनों समेत अभिहित किया गया है। यह अधिग्रहण महामारी अधिनियम 1897 की धारा-दो के अधीन आपात सेवा के लिए किया गया है।
इससे पहले ईएसआई अस्पताल राजेंद्र नगर-30 बेड, फ्लोरिस अस्पताल विजयनगर-75 बेड, न्यू सर्वोदय अस्पताल कविनगर औद्योगिक क्षेत्र-100 बेड, नरेंद्र मोहन अस्पताल-100 बेड, मैक्स अस्पताल वैशाली-100 बेड का भी प्रशासन अधिग्रहण कर चुका है।