फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Getting to drain thousands of acres of crops destroyed.

ड्रेन से बर्बाद हो रही हजारों एकड़ की फसल

Thu, 02 Jul 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 02 Jul 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
Getting to drain thousands of acres of crops destroyed.

नजफगढ़ ड्रेन में पहुंचने वाला गंदा पानी केवल यमुना को ही बर्बाद नहीं कर रहा, बल्कि ड्रेन में उफान के बाद बहने वाला पानी कई गांवों में फसलों को भी बर्बाद कर रहा है।

विज्ञापन


इस पानी से मिट्टी प्रदूषित हो रही है और खेतों की उर्वरकता खत्म होने लगी है। इससे सैंकड़ों किसान प्रभावित हो रहे हैं। इस बारे में ठोस कदम उठाने के लिए अब कृषि मंत्री से गुहार लगाई गई है।

विज्ञापन


शहर के घरों और कंपनियों से निकलने वाला प्रदूषित पानी नालों से होते हुए नजफगढ़ ड्रेन तक पहुंचता है। शहर से नजफगढ़ ड्रेन तक पहुंचने के बीच पांच गांव धनकोट, दौलताबाद, बुढ़ेडा, धर्मपुर और मकरौला के करीब दो हजार एकड़ खेतों में गंदा पानी उफान मार कर पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे 60 से अधिक किसान प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में गंदा पानी नहीं पहुंचे, इसका ठोस इंतजाम करने के लिए अब सीएम विंडो में शिकायत की गई है। पेशे से किसान व शिकायतकर्ता रमेश वशिष्ठ कहते हैं कि पहली बार 2012 में ग्रीवेंस कमेटी में यह मामला उठा था।


इसके बाद कई अधिकारी बदल गए, लेकिन कोई ठोस उपाय नहीं हुआ।किसानों का कहना है कि जब भी पानी भरता है, फसल बर्बाद हो जाती है। जो फसल बच जाती है उसमें बदबू आने लगती है। अब तो खेतों में पैदावार भी कम होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed